बिहार: एक साल पहले आत्महत्या का मामला, महिला के साथ मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद हत्या की एफआईआर

मोतिहारी, 6 अक्टूबर . बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र में करीब एक साल पहले संदिग्ध परिस्थिति में हुई महिला की मौत के मामले में नया मोड़ आया है. मृतका के साथ कथित मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद Police ने मामले को हत्या के रूप में दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पूर्वी चंपारण के Police अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया है.

Police के अनुसार, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के परसौना गांव निवासी मनीषा देवी, पत्नी निकेश कुमार सिंह की 2 अक्टूबर 2025 को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई थी. वह फांसी के फंदे से लटकी मिली थी. सूचना मिलने पर Police तत्काल मौके पर पहुंची थी और मृतका के परिजनों एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में वीडियोग्राफी कराते हुए शव को फंदे से उतारा गया था. उस समय मृतका के परिजनों ने किसी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई थी.

मृतका के भाई सुमित कुमार सिंह ने Police को लिखित आवेदन देकर कहा था कि उनकी बहन ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है और इसमें किसी का कोई दोष नहीं है. उन्होंने पोस्टमार्टम नहीं कराने तथा अपनी इच्छा से शव का अंतिम संस्कार करने की बात कही थी. इसके आधार पर Police ने सनहा दर्ज किया था और शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया था.

Police के मुताबिक, करीब एक वर्ष बाद मृतका के भाई को एक वीडियो मिला, जिसमें कथित तौर पर मनीषा देवी के साथ उसके ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा मारपीट किए जाने का दृश्य है. वीडियो सामने आने के बाद उन्होंने अनुमंडल Police पदाधिकारी, अरेराज के समक्ष आवेदन देकर अपनी बहन की मौत की परिस्थितियों पर संदेह जताया.

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि वीडियो को देखने के बाद Police को प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ. इसके बाद संग्रामपुर थाना में 26 सितंबर 2026 को कांड संख्या 356-26 के तहत हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई. उन्होंने बताया कि मामले में अब तक पांच लोगों के नाम सामने आए हैं. इनमें तीन प्राथमिकी अभियुक्त और दो अप्राथमिकी अभियुक्त हैं. Police इन सभी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

एसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ अरेराज के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई है. आरोपियों के खिलाफ वारंट के लिए भी न्यायालय में आवेदन किया गया है. Police का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों और अनुसंधान में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो कब का है, इसकी भी वैज्ञानिक तरीके से जांच कराई जाएगी. वीडियो को फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) भेजा जाएगा, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वीडियो घटना से पहले, बाद या घटना वाले दिन का है. एसपी ने यह भी बताया कि मृतका के परिजनों ने तत्कालीन थानाध्यक्ष पर भी आरोप लगाए हैं. इस संबंध में अलग से जांच की जा रही है. यदि Police स्तर पर किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

–

एमएनपी/डीकेपी

Leave a Comment