बिश्केक में प्रधानमंत्री मोदी ने गांधी स्मारक पर चढ़ाए फूल, भारतीय समुदाय ने किया भव्य स्वागत, गूंजे ‘वंदे मातरम’ के नारे

बिश्केक, 31 अगस्त . उज्बेकिस्तान की सफल यात्रा के बाद Prime Minister Narendra Modi बिश्केक में 26वें शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए किर्गिस्तान पहुंचे. बिश्केक में भारतीय समुदाय ने ‘वंदे मातरम’ के नारों के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इस दौरान पीएम मोदी ने महात्मा गांधी स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंचने पर Prime Minister Narendra Modi का भारतीय समुदाय ने बेहद उत्साह और गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. इस दौरान ‘वंदे मातरम’ के नारों से माहौल गूंज उठा.

भारतीय समुदाय के लोगों के साथ यह आत्मीय मुलाकात किर्गिस्तान में रहने वाले भारतीयों के गर्व, लगाव और India से उनके मजबूत रिश्ते को दर्शा रहा था. इस दौरान Prime Minister Narendra Modi ने किर्गिज गणराज्य के बिश्केक में महात्मा गांधी स्मारक पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी.

पीएम मोदी ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पोस्‍ट में ल‍िखा, ”Monday सुबह बिश्केक में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. गांधी जी के विचारों का हमारे मन पर हमेशा गहरा और अनोखा असर रहेगा.”

इससे पहले Sunday को बिश्केक पहुंचने पर मानस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कैबिनेट ऑफ मिनिस्टर्स के चेयरमैन आदिलबेक कासिमालिएव ने पीएम मोदी का स्वागत किया. मध्य एशियाई देश की इस यात्रा के दौरान Prime Minister कई द्विपक्षीय बैठकों में भी हिस्सा लेंगे.

यात्रा से पहले Prime Minister मोदी ने कहा था कि India 2017 से एससीओ का एक सक्रिय और रचनात्मक सदस्य रहा है. मैं सुरक्षा, कनेक्टिविटी और अवसर पर आधारित इस क्षेत्र के लिए India के विजन को आगे बढ़ाने और आतंकवाद, अलगाववाद और चरमपंथ जैसी बुराइयों से मुक्त क्षेत्र के लिए साथी सदस्यों के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं, जो हमारे पड़ोस और उससे आगे शांति और स्थिरता के लिए खतरा बने हुए हैं.

Prime Minister ने कहा, मैं President सादिर जापारोव (किर्गिस्तान) और एससीओ के अन्य नेताओं से मिलने और छठे वर्ल्ड नोमैड गेम्स के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए भी उत्सुक हूं. यह मध्य एशिया की समृद्ध जीवित विरासत का उत्सव है, जिसका India बहुत सम्मान करता है. मुझे विश्वास है कि यह यात्रा मध्य एशिया में India की रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करेगी, इस क्षेत्र के साथ हमारे सभ्यतागत संबंधों को गहरा करेगी और शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए हमारे साझा प्रयासों को आगे बढ़ाएगी.

एवाई/पीएम

Leave a Comment