बिश्केक में पीएम मोदी ने योग प्रेमियों और आईटीईसी के पूर्व छात्रों से की मुलाकात, बोले-भारत से जुड़ाव देखकर खुशी हुई

बिश्केक, 31 अगस्त . बिश्केक में 26वें शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) समिट के लिए Prime Minister Narendra Modi किर्गिस्तान पहुंचे हुए हैं. बिश्केक में पीएम मोदी का भारतीय समुदाय ने भव्‍य स्‍वागत क‍िया. इस दौरान पीएम मोदी ने India से गहरा जुड़ाव रखने वाले खास समूह के लोगों से मुलाकात की.

Prime Minister Narendra Modi ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पोस्‍ट में ल‍िखा, ”मैंने ऐसे लोगों के एक समूह से मुलाकात की, जिनका India से गहरा जुड़ाव है. इनमें भारतीय मूल के प्रमुख लोग, पर्यावरण के प्रति उत्साही लोग, योग प्रेमी, शिक्षाविद, आईटीईसी के पूर्व छात्र, शोधकर्ता और कई अन्य लोग शामिल थे.”

पीएम मोदी ने आगे ल‍िखा, ”यह देखकर खुशी हुई कि India के साथ उनका जुड़ाव और संवाद लगातार बना हुआ है. योग का अभ्यास करने वाले लोगों में से एक प्रतिभागी विश्व योगासन चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए Ahmedabad आए थे और उन्होंने वहां पदक भी जीता था.”

बिश्केक में पीएम मोदी का भारतीय समुदाय ने गर्मजोशी से उनका अभिनंदन किया. इस दौरान ‘वंदे मातरम’ के नारों से माहौल गूंज उठा. पीएम के सम्मान में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए. कुछ झलकियां Prime Minister ने खुद साझा की. वंदे मातरम की धुनों पर योगाभ्यास अलौकिक रहा.

Prime Minister के सम्मान में आयोजित भव्य कार्यक्रम में कलाकारों ने वंदे मातरम की मधुर धुन पर अद्भुत योगाभ्यास प्रस्तुत किया. गोमुख आसन से लेकर वीरभद्रासन को पूरे सामंजस्य के साथ प्रदर्शित किया गया. इस प्रदर्शन ने जता दिया कि India की यह प्राचीन धरोहर आज पूरे विश्व को स्वस्थ, संतुलित और निरोगी जीवन की प्रेरणा दे रही है.

भारतीय समुदाय के लोगों के साथ यह आत्मीय मुलाकात किर्गिस्तान में रहने वाले भारतीयों के गर्व, लगाव और India से उनके मजबूत रिश्ते को दर्शा रहा था.

इस दौरान Prime Minister Narendra Modi ने किर्गिज गणराज्य के बिश्केक में महात्मा गांधी स्मारक पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी.

एवाई/पीएम

Leave a Comment