Skip to content
Wednesday, 18 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

बिलकिस बानो केस में दो दोषियों की जमानत पर भड़के नसीम सिद्दीकी, Supreme Court के फैसले को बताया अन्यायपूर्ण

बिलकिस बानो केस में दो दोषियों की जमानत पर भड़के नसीम सिद्दीकी, Supreme Court के फैसले को बताया अन्यायपूर्ण

Mumbai , 17 नवंबर . एनसीपी (एसपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता नसीम सिद्दीकी ने बिलकिस बानो मामले में दो दोषियों को Supreme Court द्वारा जमानत दिए जाने को सरासर अन्‍याय बताया है. उन्‍होंने कहा कि कानून पहले अंधा था, जब उस पर पट्टियां थी, लेकिन India के मुख्‍य न्‍यायाधीश ने उस पट्टी को खोलने का आदेश दिया. अब कानून बराबर देखता है कि दुष्‍कर्म अब्‍दुल की बेटी के साथ हुआ है या रामप्रसाद की बेटी के साथ. शायद इसीलिए इस प्रकार का फैसला Supreme Court से आया है.

नसीम सिद्दीकी ने समाचार एजेंसी से बातचीत के दौरान कहा, “यह सरासर अन्याय है. जिस तरह से एक महिला के साथ बर्बरता की गई, उसकी आंखों के सामने उसके परिवार के आठ सदस्यों की हत्या कर दी गई, उसके तीन बच्चों को मार डाला गया और उसके साथ सामूहिक बलात्कार (गैंगरेप) किया गया. ऐसे में, चाहे सजा 17 साल की हो या 70 साल की, ऐसे लोगों को तो फांसी की सजा मिलनी चाहिए थी अगर उन्हें फांसी नहीं दी गई, तो कम से कम उन्हें ताउम्र जेल में ही रखा जाना चाहिए, ताकि वे दोबारा किसी बेटी का बलात्कार न कर सकें और न ही उसकी हत्या कर सकें.”

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की प्रकाशित पुस्‍तक में अपनी सास से डरने का जिक्र किया है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए नसीम सिद्दीकी ने कहा, “हर बहू को अपनी सास से डरना चाहिए, क्योंकि सास भी कभी बहू रही होती है. इस तरह से परिवार भी ठीक से चलता है और कोई कलह नहीं होती. इससे पता चलता है कि सोनिया बहुत ही संस्कारी पृष्ठभूमि वाली बहू थीं और उनका डरना भी जायज था. इसलिए जिस व्यक्ति में एक बहू के रूप में रहने का अनुशासन है, जब उस पर देश चलाने की जिम्मेदारी आती है, तो वह उसी अनुशासन और ईमानदारी के साथ देश को भी संभालेगी.”

नसीम सिद्दीकी ने अजीत पवार की मौत की जांच को लेकर कहा, “सीआईडी भी भाजपा की है, सीबीआई भी भाजपा की है, ईडी भी भाजपा की है और इनकम टैक्स भी. मुझे लगता है कि अजीत दादा का निधन, उनकी आकस्मिक मृत्यु बहुत दुखद है और यह Maharashtra के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान है, लेकिन उनकी पत्नी सुनेत्रा पवारने कई बार स्पष्ट किया है कि उन्होंने Prime Minister से मुलाकात की है, Chief Minister से मिली हैं, सीबीआई से बात की है और Mumbai प्रशासन से भी बात की है.”

समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव और डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की टिप्पणियों पर नसीम सिद्दीकी ने कहा कि श्रीकृष्‍ण का आशीर्वाद समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव के साथ है. भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए केशव प्रसाद मौर्या की जरूरत नहीं है. अखिलेश यादव का परिवार कृष्‍ण का भक्‍त रहा है. ये कृष्‍ण के वंशज हैं और वंशज को किसी बाहरी लोगों के आशीर्वाद की जरूरत नहीं होती. केशव प्रसाद मौर्या इस तरह की बातें अखिलेश यादव को लेकर न करें तो बेहतर रहेगा.

–

एएसएच/वीसी

Share