Skip to content
Wednesday, 18 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

जावेद अख्तर के बयान में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं, देश की आर्थिक स्थिति चिंताजनक: तारिक अनवर

जावेद अख्तर के बयान में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं, देश की आर्थिक स्थिति चिंताजनक: तारिक अनवर

New Delhi, 18 नवंबर . कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने भगवान राम को लेकर जावेद अख्तर के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि उसमें कोई आपत्तिजनक बात नहीं है. इसके अलावा, उन्होंने कुलगाम में हुए मुठभेड़, राहुल गांधी के विदेश में दिए गए बयानों और India की आर्थिक स्थिति पर भी प्रतिक्रिया दी. अनवर ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था, महंगाई और बेरोजगारी को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है.

जावेद अख्तर के भगवान राम पर दिए गए बयान के संबंध में कांग्रेस सांसद ने कहा कि आमतौर पर यह बात कही जाती है कि भगवान राम कण-कण में विराजमान हैं. अख्तर ने इसी बात को दूसरे शब्दों में व्यक्त किया है. इसमें कोई ऐसी बात नहीं है, जिसे आपत्तिजनक माना जाए. बातचीत के दौरान लोग अक्सर इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं. इसलिए उनके बयान को लेकर विवाद खड़ा करने का कोई कारण नहीं है.

कुलगाम में हुए मुठभेड़ के दौरान आंतकी को ढेर किए जाने के सवाल पर तारिक अनवर ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ India की लड़ाई लंबे समय से जारी है. India की आजादी के बाद से ही देश के समाज में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं रही है. सभी लोगों ने हमेशा आतंकवाद का विरोध किया है और इसके खिलाफ लड़ाई जारी रखी है.

भाजपा की ओर से राहुल गांधी पर विदेश में जाकर वोट चोरी का मुद्दा उठाने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर India की छवि खराब करने के आरोपों पर भी तारिक अनवर ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि आज के समय में संचार के साधन बेहद आसान हो गए हैं. किसी भी देश में कही गई बात दूसरे देशों तक पहुंच जाती है. उन्होंने अमेरिका, कनाडा और फ्रांस का उदाहरण देते हुए कहा कि India में होने वाली घटनाओं की जानकारी वहां के लोगों तक पहुंचती है, उसी तरह दूसरे देशों की खबरें भी India में आती हैं. ऐसे में राहुल गांधी के बोलने या न बोलने से कोई अंतर नहीं पड़ता. इस तरह के आरोप लगाने का कोई अर्थ नहीं है.

राहुल गांधी के India के आर्थिक मंदी के मुहाने पर खड़े होने वाले बयान पर तारिक अनवर ने सहमति जताई. उन्होंने कहा कि India पर कर्ज लगातार बढ़ा है और Prime Minister Narendra Modi के सत्ता में आने के बाद कर्ज तीन से चार गुना तक बढ़ चुका है. उन्होंने महंगाई में लगातार वृद्धि और बेरोजगारी को भी चिंता का विषय बताया. अनवर ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था की थोड़ी भी जानकारी रखने वाला व्यक्ति मौजूदा हालात को देखकर ऐसे सवाल उठा सकता है.

–

पीएसके

Share