चंदेरी से यूपी की सीमा में दाखिल हुई दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा, सपा का भी मिला समर्थन

Bhopal , 18 नवंबर . Madhya Pradesh के पूर्व Chief Minister दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में उज्जैन से अयोध्या तक निकाली जा रही सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा Wednesday को Madhya Pradesh से उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश कर गई. यात्रा के 25वें दिन की पदयात्रा Wednesday सुबह चंदेरी के दिल्ली दरवाजा से प्रारंभ हुई. यात्रा अमराई ग्रामीण स्थित हैरिटेज रिसोर्ट, ग्राम प्राणपुर और ग्राम कुंवरपुर होते हुए आगे बढ़ी. प्राणपुर India का पहला हस्तशिल्प और हथकरघा पर्यटक गांव है.
दोपहर में ग्राम कुंवरपुर में भोजन एवं विश्राम के बाद पदयात्रा पुनः प्रारंभ हुई. इसके बाद यात्रा ग्राम बडेरा और बडेरा चक होते हुए वेतवा नदी स्थित राजघाट बांध चौराहे पहुंची. यहां Madhya Pradesh और उत्तर प्रदेश की सीमा पार कर यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर गई. Wednesday की पदयात्रा का समापन उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के काला पहाड़ स्थित बुंदेला बंधु फार्म हाउस पर हुआ. यहां यात्रियों के रात्रि भोजन एवं विश्राम की व्यवस्था की गई है.
सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को Samajwadi Party का भी समर्थन मिल रहा है. Samajwadi Party के वरिष्ठ नेता, उत्तर प्रदेश Government के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व सांसद शंखलाल मांझी ने चंदेरी पहुंचकर यात्रा को अपना समर्थन प्रदान किया. वोट चोरी और चंदा चोरी के मुद्दों को लेकर निकाली जा रही इस यात्रा को Samajwadi Party के नेताओं का समर्थन मिलना लोकतांत्रिक मूल्यों और पारदर्शिता के सवालों पर इंडिया गठबंधन के साझा आवाज को दर्शाता है.
यात्रा के दौरान ठंड बढ़ने के बीच पदयात्रियों की सुविधाओं का भी ध्यान रखा जा रहा है. दिग्विजय सिंह की पत्नी अमृता राय ने Wednesday को यात्रियों को कंबल एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की, ताकि ठंड के मौसम में पदयात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो.
सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा Wednesday शाम से लेकर 22 नवंबर तक उत्तर प्रदेश में रहेगी. 23 नवंबर की सुबह यात्रा पुनः Madhya Pradesh के निवाड़ी जिले की पृथ्वीपुर विधानसभा के रास्ते Madhya Pradesh में वापस प्रवेश करेगी. इसके बाद 26 नवंबर को ओरछा में विशेष पूजन एवं पार्थिव शिवलिंग निर्माण का धार्मिक आयोजन होगा. इस आयोजन के बाद 27 नवंबर की सुबह यात्रा ओरछा से पुनः उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी और अयोध्या धाम की ओर आगे बढ़ेगी.
सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के माध्यम से दिग्विजय सिंह धार्मिक स्थलों, संतों और सामाजिक संगठनों से संवाद करते हुए सत्य, न्याय, सामाजिक समरसता और धार्मिक स्थलों की व्यवस्था में पारदर्शिता का संदेश जन-जन तक पहुंचा रहे हैं. यात्रा का उद्देश्य सनातन धर्म के वास्तविक मूल्यों को सामने लाना और समाज में प्रेम, सद्भाव तथा भाईचारे को मजबूत करना तथा चंदा चोरी और वोट चोरी को लेकर लोगों को जागरूक करना है.
यात्रा की शुरुआत 20 अक्टूबर को विजयादशमी के अवसर पर उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद हुई थी. उज्जैन से अयोध्या तक निकाली जा रही इस यात्रा में विभिन्न धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन, संतों से संवाद और सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों से संपर्क के माध्यम से यात्रा के उद्देश्यों को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है.
–
डीकेपी/


