Skip to content
Thursday, 19 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

चुनौतियों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमी नहीं पड़ीः राजनाथ सिंह

चुनौतियों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमी नहीं पड़ीः राजनाथ सिंह

New Delhi, 18 नवंबर . रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कहना है कि पश्चिम एशिया संकट और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी चुनौतियों के बावजूद India की अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमी नहीं पड़ी है. India की आर्थिक विकास दर करीब 7.8 प्रतिशत बनी हुई है. वह Wednesday को जापान की राजधानी टोक्यो में भारतीय समुदाय को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि India दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है.

राजनाथ सिंह ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संकट के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल की आपूर्ति में कई तरह की मुश्किलें आ रही हैं. इस मार्ग से तेल टैंकरों का गुजरना जोखिम भरा है. इसके बावजूद India की अर्थव्यवस्था की चाल पर कोई असर नहीं पड़ने दिया गया है. यह देश के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है. रक्षा मंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े 12 वर्षों में India ने करीब 50 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने में सफलता हासिल की है.

उन्होंने कहा कि पहले वह इस आंकड़े को 25 करोड़ बताते थे, लेकिन कई अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के आंकड़ों के बाद यह संख्या करीब 50 करोड़ हो गई है. उन्होंने आवास, शौचालय और घरों तक पाइप से पानी पहुंचाने के प्रयासों का भी जिक्र किया.

राजनाथ सिंह ने भ्रष्टाचार पर बात करते हुए कहा कि पहले Governmentी सहायता का बड़ा हिस्सा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता था और पूरी मदद जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच पाती थी. अब प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के जरिए Governmentी सहायता का पूरा पैसा सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंच रहा है. उन्होंने कहा कि व्यवस्था में बदलाव के कारण अब बीच में पैसे के रिसाव की गुंजाइश नहीं रह गई है. उन्होंने डिजिटल भुगतान का उदाहरण देते हुए बताया कि अक्टूबर में यूपीआई के माध्यम से 31.53 लाख करोड़ रुपए का लेनदेन हुआ.

राजनाथ सिंह ने कहा कि इस व्यवस्था के जरिए होने वाले लेनदेन में पैसे का रिसाव नहीं होता. उन्होंने India के विदेशी मुद्रा भंडार का भी जिक्र किया और बताया कि यह बढ़कर 700 अरब डॉलर तक पहुंच गया है. रक्षा मंत्री ने India की रक्षा उत्पादन और निर्यात क्षमता में हुई वृद्धि को भी रेखांकित किया. उन्होंने कहा कि जब केंद्र Government बनी थी, उस समय India का रक्षा निर्यात करीब 600 से 900 करोड़ रुपए था, जो अधिकतम 1,200 करोड़ रुपए तक पहुंचता था. आज India करीब 40,000 करोड़ रुपए के हथियारों और अन्य रक्षा उपकरणों का निर्यात कर रहा है.

उन्होंने बताया कि देश का रक्षा उत्पादन भी Government बनने से पहले के करीब 40,000 से 46,000 करोड़ रुपए के स्तर से बढ़कर 1.80 लाख करोड़ रुपए से अधिक हो गया है. राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन किया.

अंत में रक्षा मंत्री ने कहा कि India लगातार आगे बढ़ रहा है. उन्होंने टोक्यो में भारतीय समुदाय से मुलाकात और संवाद का अवसर देने के लिए कार्यक्रम के आयोजकों का आभार जताया. साथ ही भारतीय समुदाय के लोगों के सवालों का जवाब भी दिया.

–

जीसीबी/डीकेपी

Share