बाबा रामदेव और स्वामी चिदानंद सरस्वती ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

New Delhi, 17 सितंबर . Prime Minister Narendra Modi को योग गुरु बाबा रामदेव ने जन्मदिन की बधाई दी है. उन्होंने कहा कि आज दुनिया में भारतीय होने पर गर्व की अनुभूति होती है और Prime Minister मोदी को मिले अंतरराष्ट्रीय सम्मान भी India के बढ़ते प्रभाव को दर्शाते हैं.

बाबा रामदेव ने कहा कि मोदी Government के कार्यकाल में नल से जल, आयुष्मान भारत, स्वच्छ India अभियान और गरीबों को आवास जैसी योजनाओं से करोड़ों लोगों के जीवन में बदलाव आया है. उन्होंने कहा कि करीब 56 करोड़ नल कनेक्शन, करीब 80 करोड़ लोगों के लिए खाद्य सुरक्षा, आयुष्मान India के तहत करीब 44 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य सुविधा, 12 करोड़ शौचालय और 4 करोड़ गरीब परिवारों को घर उपलब्ध कराना बड़ी उपलब्धियां हैं.

बाबा रामदेव ने देश में तेजी से बन रहे हाईवे, हवाई अड्डों और अन्य बुनियादी ढांचों का भी जिक्र किया. हरिद्वार से दिल्ली की यात्रा का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि जहां पहले छह से आठ घंटे तक लग जाते थे, वहीं अब करीब ढाई घंटे में सफर पूरा हो जाता है. उन्होंने Prime Minister Narendra Modi को दीर्घायु, स्वस्थ जीवन और राष्ट्रसेवा के लिए मंगलकामनाएं देते हुए कहा कि विकसित India के संकल्प को पूरा करने के लिए हर देशवासी को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए.

वहीं, परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने पीएम को बधाई देते हुए कहा कि आज मां गंगा के पावन तट परमार्थ निकेतन हिमालय उत्तराखंड की धरती से आधुनिक India के विश्वकर्मा India के माननीय यशस्वी Prime Minister Narendra Modi को जन्मदिवस की ढेर सारी मंगलकामनाएं. मां गंगा से प्रार्थना है कि वह आपको दीर्घायु दिव्यायु, उत्तम स्वास्थ्य और राष्ट्र सेवा के लिए निरंतर ऊर्जा प्रदान करती रहे.

स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि आज भगवान विश्वकर्मा की भी जयंती है, उनकी कृपा से आपके (पीएम) जीवन में समाज और सबके जीवन में सुख, समृद्धि, आनंद, उत्साह, उल्लास, उमंग, सफलता, और प्रसन्नता की वर्षा सदैव होती रहे. मैं आपसे (Prime Minister) कहना चाहता हूं कि विश्व के ग्लोब पर India की चमक आज जिस रूप में दिखाई दे रही है, वह पहले कभी नहीं थी.

स्वामी चिदानंद सरस्वती ने आगे कहा, “आज दुनिया India को India के चश्मे से India के एंगल से और India की दृष्टि से देखने लगी है, किसी राष्ट्र की पहचान केवल उसकी सीमाओं से नहीं होती, राष्ट्र की पहचान होती है उसके विचारों से संस्कारों से उसके समर्थ से और विश्व के प्रति उसकी दृष्टि से होती है और मुझे कोई संकोच नहीं है कहने में कि 2014 के बाद India की वैश्विक यात्रा में एक बड़ा अद्भुत परिवर्तन दिखाई देता है, उसके लिए हमारे India के यशस्वी Prime Minister को बहुत बड़ा श्रेय जाता है.”

एसडी/पीएम

Leave a Comment