बांग्लादेश में हिंसा जारी: अवामी लीग-बीएनपी कार्यकर्ता भिड़े, एक की मौत

ढाका, 29 नवंबर . बांग्लादेश में Political तनाव के बीच हिंसक घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. Sunday तड़के कुश्तिया जिले में अज्ञात हमलावरों ने एक न्यायाधीश के Governmentी आवास और ग्रामीण बैंक की शाखा को निशाना बनाकर कच्चे बम फेंके. वहीं, पद्मा पुल के पास अवामी लीग और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के समर्थक भिड़ गए. इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य को गोली लग गई.
‘द डेली स्टार’ की रिपोर्ट के अनुसार, Sunday सुबह छह बजे पद्मा पुल के निकट अवामी लीग और बीएनपी समर्थकों के बीच झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोगों को गोली लगी. Police के हवाले से प्रकाशित खबर में घटना को दोनों Political दलों के समर्थकों के बीच टकराव से जोड़कर बताया गया है.
वहीं, यूनाइटेड न्यूज ऑफ बांग्लादेश (यूएनबी) न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, कुश्तिया शहर के मजामपुर इलाके में जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोहम्मद इनायत कबीर Government के Governmentी आवास पर Saturday देर रात करीब 1.30 बजे हमला किया गया. मोटरसाइकिल पर पहुंचे हमलावरों ने मुख्य सड़क से आवास की ओर कच्चा बम फेंका, जो न्यायाधीश के कमरे के सामने तेज धमाके के साथ फट गया.
जिला न्यायाधीश की अदालत के नाजिर मिजानुर रहमान ने बताया कि धमाके की आवाज सुनकर सुरक्षा में तैनात चार Policeकर्मी बाहर आए. इसके बाद हमलावर मोटरसाइकिल से फरार हो गए.
कुश्तिया मॉडल Police थाने के प्रभारी अधिकारी मोहम्मद जाकिर हुसैन ने बताया कि हमले में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए अभियान शुरू किया गया है.
इसी जिले के मीरपुर उपजिला में Sunday तड़के करीब 2.30 बजे टेलीफोन एवं टेलीग्राफ कार्यालय के सामने स्थित ग्रामीण बैंक की शाखा पर भी क्रूड बम फेंका गया.
रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले कुश्तिया जिला जेल और जिले के कुछ अन्य प्रतिष्ठानों पर भी इसी तरह के हमले हो चुके हैं. इन घटनाओं में प्रतिबंधित बांग्लादेश छात्र लीग के नेताओं और कार्यकर्ताओं की कथित संलिप्तता की बात सामने आई है.
बांग्लादेश में हाल के दिनों में बसों और अन्य वाहनों में आगजनी, क्रूड बम विस्फोट और ग्रामीण बैंक की शाखाओं पर हमलों की घटनाएं भी सामने आई हैं. बांग्लादेश समाचार पत्र ‘द बिजनेस स्टैंडर्ड’ की रिपोर्ट के मुताबिक, 7 से 27 नवंबर के बीच देशभर में 101 वाहनों में आग लगाए जाने और करीब 100 कच्चे बम विस्फोटों की सूचना Police ने दी है. ग्रामीण बैंक की 104 शाखाओं और कार्यालयों को भी 10 से 25 नवंबर के बीच निशाना बनाया गया. सुरक्षा कारणों से 29 शाखाओं का संचालन अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा.
–
केआर/


