Skip to content
Saturday, 31 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
सिनेमा,मनोरंजन

‘बहुत जल्दी चले गए’, संजय गुप्ता के निधन पर तुषार कपूर और एआईसीडब्ल्यूए ने जताया दुख

‘बहुत जल्दी चले गए’, संजय गुप्ता के निधन पर तुषार कपूर और एआईसीडब्ल्यूए ने जताया दुख

Mumbai , 31 अक्टूबर . फिल्ममेकर संजय गुप्ता के निधन से पूरी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है. ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (एआईसीडब्ल्यूए) ने भी उनके निधन पर शोक जताते हुए उन्हें भारतीय सिनेमा की एक खास आवाज बताया. वहीं, एक्टर तुषार कपूर ने भी संजय गुप्ता को याद करते हुए उन्हें अपना पसंदीदा डायरेक्टर बताया. तुषार ने उनके साथ फिल्म ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ में काम किया था.

ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (एआईसीडब्ल्यूए) ने अपने एक्स अकाउंट पर एक नोट शेयर कर संजय गुप्ता के निधन पर दुख जताया. उन्होंने लिखा, ”एआईसीडब्ल्यूए मशहूर डायरेक्टर और फिल्ममेकर संजय गुप्ता के असमय निधन से बेहद दुखी और स्तब्ध है. ‘आतिश’, ‘कांटे’, ‘मुसाफिर’, ‘जिंदा’, ‘शूटआउट एट वडाला’, ‘जज़्बा’, ‘काबिल’ और ‘Mumbai सागा’ जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने भारतीय सिनेमा को एक बेबाक, स्टाइलिश और बेमिसाल आवाज दी. उनके काम ने Bollywood में नई ऊर्जा भरी और दर्शकों के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री पर भी अपनी गहरी छाप छोड़ी.”

उन्होंने लिखा, ”संजय हमें बहुत जल्दी छोड़कर चले गए. उनके निधन की खबर से पूरी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है. उनके जाने के साथ भारतीय सिनेमा का एक दौर खत्म हो गया है. उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा. एआईसीडब्ल्यूए उनकी आत्मा की शांति और इस मुश्किल समय में उनके परिवार को हिम्मत और शक्ति देने की प्रार्थना करता है. हाल के समय में इंडस्ट्री ने एक के बाद एक कई हस्तियों को खोया है. यह दुखद स्थिति हमें याद दिलाती है कि हर जिंदगी कितनी अनमोल है.”

वहीं, एक्टर तुषार कपूर ने भी संजय गुप्ता के निधन पर दुख जताया है. बता दें कि तुषार ने फिल्म ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ में संजय गुप्ता के साथ काम किया था. यह फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी.

तुषार ने लिखा, ”आज सुबह अपने पसंदीदा डायरेक्टर संजय गुप्ता के निधन की खबर सुनकर उठा. जिंदगी कितनी अनिश्चित है. वह हमें जिंदगी को पूरी तरह जीने की सीख देकर गए. उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं है. सर, आपकी आत्मा को शांति मिले.”

संजय गुप्ता के निधन के बाद उनका 21 अक्टूबर का एक social media पोस्ट भी चर्चा में है. उन्होंने अपने दो पसंदीदा हॉलीवुड सितारों माइकल डगलस और सिल्वेस्टर स्टेलोन की आत्मकथाओं की तस्वीर शेयर की थी. दोनों किताबें उनके पास रखी थीं और वह इस उलझन में थे कि पहले किसकी किताब पढ़ें.

उन्होंने एक्स पर लिखा था, ”मेरे अब तक के दो सबसे पसंदीदा सितारों और हीरो ने अपनी जिंदगी की बेहद निजी और ईमानदार कहानियां किताबों के रूप में लिखी हैं. दोनों किताबें मेरी टेबल पर रखी हैं और मेरे सामने एक मुश्किल सवाल है. पहले किसे पढ़ूं?”

बता दें कि संजय गुप्ता का 30 अक्टूबर की रात निधन हो गया था. से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, वह रात में अपने घर के बाथरूम में फिसलकर गिर गए थे, जिससे उनके सिर में चोट लगी थी. सुबह जब परिवार के सदस्यों ने उन्हें देखा, तब Police को सूचना दी गई.

Mumbai की वर्सोवा Police इस मामले की जांच कर रही है. Police ने एडीआर (एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट) दर्ज की है. एक Police अधिकारी के मुताबिक, परिवार की ओर से किसी तरह का संदेह नहीं जताया गया है और शुरुआती जांच में किसी तरह की गड़बड़ी या साजिश के संकेत नहीं मिले हैं. Police मामले में जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है.

–

पीके/एएस

Share