Skip to content
Saturday, 31 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

यूपी के सभी 75 जिलों में बनेंगे सरदार पटेल स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट जोन: सीएम योगी

यूपी के सभी 75 जिलों में बनेंगे सरदार पटेल स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट जोन: सीएम योगी

Lucknow, 31 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Saturday को लोकभवन में लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास योजना का शुभारंभ किया. उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश के सभी 75 जनपदों में सरदार वल्लभभाई पटेल स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट जोन विकसित किए जाएंगे.

पहले चरण में गोरखपुर, Lucknow, Kanpur, झांसी और गौतमबुद्धनगर में इन केंद्रों की स्थापना की प्रक्रिया शुरू की गई है. इसके बाद सभी 18 मंडल मुख्यालयों और फिर प्रदेश के प्रत्येक जनपद तक योजना का विस्तार होगा. इन केंद्रों पर युवाओं का पंजीकरण, उनकी रुचि एवं योग्यता के अनुसार कौशल प्रशिक्षण तथा रोजगार की व्यवस्था एक ही छत के नीचे उपलब्ध होगी. विदेशों में नौकरी के इच्छुक युवाओं को संबंधित देश की भाषा और आवश्यक कौशल का प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ने की व्यवस्था भी की जाएगी.

Chief Minister ने कहा कि पहले चरण में पांच जनपदों से योजना प्रारंभ की गई है. सभी 18 मंडल मुख्यालयों के लिए धनराशि की व्यवस्था पहले ही की जा चुकी है. जमीन उपलब्ध होते ही केंद्रों का निर्माण कराया जाएगा. गौतमबुद्धनगर में यमुना प्राधिकरण यह केंद्र विकसित कर रहा है और टाटा जैसी संस्था उससे जुड़ चुकी है. गोरखपुर में गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण भी इस पहल से जुड़ा है. कोई युवा हाईस्कूल पास है और काम चाहता है तो केंद्र पर उसका पंजीकरण होगा. उसकी रुचि के अनुसार स्किलिंग होगी और फिर किसी संस्थान, फैक्ट्री अथवा अन्य क्षेत्र में प्लेसमेंट कराया जाएगा. नर्सिंग का प्रशिक्षण प्राप्त युवा जापान या जर्मनी जाना चाहता है तो उसे संबंधित देश की भाषा सिखाई जाएगी. वहां की जरूरत के अनुसार प्रशिक्षण देकर संबंधित दूतावास के सहयोग से रोजगार की व्यवस्था होगी. कोई युवा ही नहीं, अधिक उम्र का व्यक्ति भी रोजगार चाहता है तो वह एम्प्लॉयमेंट जोन में जा सकेगा.

Chief Minister ने बताया कि टाटा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल्स, अशोक लीलैंड, बीबीसी ग्रुप, पीटीसी, सीआईपैट, एशियन डेवलपमेंट बैंक, मिंडा और अवाडा जैसी संस्थाओं के साथ एमओयू किए गए हैं. इन संस्थाओं के अनुभव और तकनीक का लाभ युवाओं को मिलेगा. उन्होंने Lucknow में वाहन निर्माण और अशोक लीलैंड के इलेक्ट्रिक वाहन उत्पादन का भी उल्लेख किया. Chief Minister ने कहा कि फूड प्रोसेसिंग में वैल्यू एडिशन से किसानों की आय कई गुना बढ़ सकती है. दूध से छाछ, घी, मक्खन और पनीर जैसे उत्पाद बनाकर अधिक मूल्य प्राप्त किया जा सकता है. इसी तरह फल-सब्जियों की प्रोसेसिंग और पैकेजिंग से बेहतर आमदनी संभव है.

Chief Minister ने कार्यक्रम में जॉब कार्ड प्राप्त करने वाले युवाओं को बधाई दी. उन्होंने सीएम युवा योजना के अंतर्गत पांच लाख रुपये तक की ब्याजमुक्त और गारंटीमुक्त सहायता तथा Prime Minister मुद्रा योजना का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी जी ने एक साथ दो डिग्री अथवा पाठ्यक्रमों से जुड़ने की व्यवस्था की है. युवा कॉलेज की पढ़ाई के साथ कौशल प्रशिक्षण भी प्राप्त कर सकते हैं. प्रतिदिन कुछ घंटे स्किलिंग के लिए निकालकर अपने रोजगार की संभावनाएं बढ़ा सकते हैं. सरदार पटेल के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि युवाओं को राष्ट्रीय एकता, कौशल और रोजगार से जोड़ना है. Government इसी संकल्प के साथ सभी 75 जिलों में एम्प्लॉयमेंट जोन विकसित करेगी. Chief Minister ने कहा कि India के पास दुनिया की सबसे युवा आबादी है और उत्तर प्रदेश के पास देश की सबसे बड़ी युवा आबादी है. यह हमारी सबसे बड़ी ताकत है.

उन्होंने कांग्रेस और Samajwadi Party पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस और सपा के लोग इसे बोझ मानते थे, हमने इसको उपलब्धि माना. हमने स्केल को Prime Minister मोदी जी के स्किल डेवलपमेंट से जोड़ा. स्केल के साथ स्किल जुड़ेगी तो रोजगार भी आएगा. स्केल हो और स्किल न हो, तो गति दुर्गति में बदल जाती है. लेकिन स्केल के साथ स्किल भी हो, तो वही गति प्रगति में बदल जाती है.

Chief Minister ने पिछली Governmentों पर तीखा हमला करते हुए कहा कि पहले लोग कहते थे उत्तर प्रदेश नहीं बदल सकता. हमने कहा कि यूपी बदलेगा जरूर. जो बदलना नहीं चाहते थे, उन्होंने यूपी को बीमारू बना दिया था. बीमारू यूपी नहीं था, उनकी मानसिकता बीमारू थी जो उस समय शासन कर रहे थे. पिछली Governmentों ने हर जिले में माफिया पाल रखे थे. युवाओं की नौकरियों और रोजगार पर इनके माफिया और डकैत कब्जा कर लेते थे. युवा लाचार और हताश होकर पलायन करता था और अपनी पहचान छिपाता था. पिछली Governmentें ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया’ पालती थीं. हमने माफिया को मिट्टी में मिलाया और उत्तर प्रदेश के प्रोडक्ट्स को प्लेटफॉर्म और पहचान दी. पिछले साढ़े नौ वर्षों में साढ़े नौ लाख से अधिक युवाओं को सीधे Governmentी नौकरी दी गई है. ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट’ के माध्यम से प्रदेश में 3.25 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार मिला है. बेहतर सुरक्षा वातावरण से औद्योगिक विकास में भी लाखों युवाओं को रोजगार मिला.

Chief Minister ने कांग्रेस व Samajwadi Party पर निशाना साधते हुए कहा कि Prime Minister मोदी जी ने जनधन खातों की बात की थी तो कांग्रेस, Samajwadi Party और अन्य लोग हंसते थे. कांग्रेस के समय एक Prime Minister अपनी लाचारी बताते थे कि ₹100 भेजते हैं तो गरीब तक केवल ₹15 पहुंचते हैं. वह रुपया घिसता-घिसता नहीं जाता था, बल्कि इनके लोग निगल जाते थे, बंदरबांट कर देते थे. गरीब का पैसा, विकास का पैसा ये लोग खा जाते थे. जनधन खातों ने सुनिश्चित किया कि पैसा जिसके लिए है, उसी तक पहुंचे. अब ₹100 भेजने पर पूरे ₹100 सीधे खाते में पहुंचते हैं, कोई कट मनी नहीं होती. कांग्रेस के समय पीसीओ खुलते थे, पैसे देने पर भी टेलीफोन कनेक्शन नहीं मिलता था. इन कांग्रेसियों ने देश को लूटा और लोगों में भी लूटने की आदत डाली. ये टेलीफोन कनेक्शन व रसोई गैस कनेक्शन भी बेचते थे. आज डिजिटल इंडिया के माध्यम से India डिजिटल क्रांति का नेतृत्व कर रहा है.

Chief Minister ने कहा कि पहले India की पहचान दुनिया की अस्थिर और अविश्वसनीय अर्थव्यवस्थाओं में होती थी. India को फ्रेजाइल फाइव में माना जाता था. Prime Minister Narendra Modi जी के प्रयासों से आज India दुनिया की पांच बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना है. सरदार पटेल India की एकता के शिल्पी थे. उन्होंने 563 से अधिक रियासतों को एकजुट कर अखंड India के निर्माण में अविस्मरणीय योगदान दिया. वह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, संविधान सभा के महत्वपूर्ण स्तंभ, देश के पहले गृह मंत्री और उप Prime Minister थे. Gujarat के केवड़िया में स्थापित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी सरदार पटेल के विराट व्यक्तित्व का प्रतीक है. हमारी जाति, प्रांत, मत, संप्रदाय, रंग, रूप, बोली और भाषा अलग हो सकती है, लेकिन हमारा भाव एक है- ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’. यही विकसित India का आधार है.

सीएम योगी ने Prime Minister मोदी जी को सरदार पटेल के सपनों को साकार करने और आतंकवाद, अलगाववाद, उग्रवाद और नक्सलवाद से मुक्त सुरक्षित India बनाने का श्रेय दिया.

–

विकेटी/एएस

Share