Skip to content
Saturday, 31 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

बिहार : मोतिहारी में 125 वांछित अपराधियों पर इनाम घोषित, सात दिन में सरेंडर करने की मोहलत

बिहार : मोतिहारी में 125 वांछित अपराधियों पर इनाम घोषित, सात दिन में सरेंडर करने की मोहलत

मोतिहारी, 31 अक्टूबर . बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए Police ने विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित और फरार चल रहे 125 आरोपियों पर कुल 6 लाख 54 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है. इन अपराधियों पर लूट, डकैती, हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, शराब तस्करी, एनडीपीएस एक्ट, अपहरण, बलात्कार, रंगदारी और अन्य गंभीर आपराधिक मामलों में संलिप्तता के आरोप हैं.

Police अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर जारी सूची में सभी 125 वांछित अपराधियों के नाम, उनके आपराधिक इतिहास, संबंधित थाने में दर्ज कांड संख्या, कांड की तिथि और घोषित इनाम की राशि का उल्लेख किया गया है. इन अपराधियों पर दो हजार रुपये से लेकर 25 हजार रुपये तक का इनाम घोषित किया गया है. इनमें पांच अपराधियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम है, जबकि कुछ पर 15 हजार, 12 हजार और अन्य पर दो हजार रुपये तक का इनाम रखा गया है.

Police की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, इन अपराधियों में शराब से जुड़े मामलों के 32 आरोपी, हत्या के 19, आर्म्स एक्ट के 15 और लूट के 14 आरोपी शामिल हैं. इसके अलावा एनडीपीएस एक्ट के 10, हत्या के प्रयास के छह, अपहरण के पांच, विस्फोटक पदार्थ से जुड़े चार, बलात्कार के चार और दहेज हत्या के चार आरोपी हैं. डकैती के तीन, चोरी के दो तथा Governmentी राशि के गबन के दो आरोपी भी इस सूची में शामिल हैं. वहीं गृहभेदन, खाद तस्करी, न्यायिक हिरासत से फरार होने, रंगदारी और जातीय अथवा धार्मिक उन्माद फैलाने के एक-एक आरोपी पर भी इनाम घोषित किया गया है.

Police ने सभी वांछित आरोपियों को सात दिनों के भीतर संबंधित न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण करने का समय दिया है. निर्धारित अवधि में आत्मसमर्पण नहीं करने पर उनके विरुद्ध कुर्की-जब्ती सहित अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी. एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ Police की कार्रवाई लगातार जारी है. फरार और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि इनाम घोषित करने का उद्देश्य अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करना और आम लोगों की भागीदारी से Police कार्रवाई को प्रभावी बनाना है. उन्होंने बताया कि अपराधियों के संबंध में विश्वसनीय सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और सूचना के आधार पर इनाम की राशि दी जाएगी. Police ने आम लोगों से अपील की है कि सूची में शामिल अपराधियों के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर Police अधीक्षक के मोबाइल नंबर पर सूचना दें. Police ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान सार्वजनिक नहीं की जाएगी.

–

एमएनपी/एएस

Share