Skip to content
Friday, 30 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
INDIA

बलूचिस्तान में हमलों में 80 से अधिक पाकिस्तानी सैन्यकर्मियों को मारने का दावा, बीएलएफ ने ली जिम्मेदारी

बलूचिस्तान में हमलों में 80 से अधिक Pakistanी सैन्यकर्मियों को मारने का दावा, बीएलएफ ने ली जिम्मेदारी

New Delhi, 28 अक्टूबर . बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (बीएलएफ) ने Pakistan के बलूचिस्तान प्रांत के ग्वादर जिले में कई सैन्य ठिकानों पर हमलों के दौरान 80 से अधिक Pakistanी सैन्य और खुफिया कर्मियों को मारने का दावा किया है. स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इन हमलों में फ्रंटियर वर्क्स ऑर्गनाइजेशन (एफडब्ल्यूओ) के एक शिविर और अन्य सैन्य एवं Police प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया.

बीएलएफ के प्रवक्ता मेजर ग्वाहराम बलूच ने एक बयान में कहा कि संगठन के ‘ऑपरेशन अलमास’ के दौरान मारे गए लोगों में मिलिट्री इंटेलिजेंस (एमआई) का एक कैप्टन, इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के अधिकारी और स्पेशल सर्विसेज ग्रुप (एसएसजी) के जवान शामिल हैं. उन्होंने दर्जनों अन्य कर्मियों के गंभीर रूप से घायल होने का भी दावा किया. ‘द बलूचिस्तान पोस्ट’ ने यह रिपोर्ट दी है.

ग्वाहराम बलूच के अनुसार, यह अभियान 22 अक्टूबर को शुरू हुआ था. इस दौरान संगठन ने एफडब्ल्यूओ शिविर के प्रवेश द्वार पर विस्फोटकों से भरे वाहन से आत्मघाती हमला किया. उनके दावे के मुताबिक, विस्फोट में मुख्य द्वार और आसपास के ठिकाने नष्ट हो गए, जिससे अन्य लड़ाकों को परिसर में प्रवेश करने का मौका मिला.

प्रवक्ता ने दावा किया कि एफडब्ल्यूओ परिसर में दाखिल होने के बाद लड़ाकों ने आईएसआई के एक कार्यालय पर धावा बोला, जहां एक अधिकारी और पांच अन्य कर्मियों की मौत हो गई. एक अन्य कार्यालय में हुई अलग मुठभेड़ में मिलिट्री इंटेलिजेंस के छह कर्मी मारे गए, जिनमें एक कैप्टन भी शामिल था. बयान के अनुसार, इसके बाद लड़ाकों ने कई मंजिलों वाली एक आवासीय बैरक को निशाना बनाया और इमारत के अंदर मोर्चा संभाल लिया. ग्वाहराम बलूच ने दावा किया कि बैरक में हुई लड़ाई के दौरान कुल 21 कर्मी मारे गए. उन्होंने कहा कि परिसर पर दोबारा नियंत्रण हासिल करने की कोशिश में Pakistanी बलों ने रातभर नौ और मुठभेड़ों का सामना किया. इसके बाद मोर्टार और तोपों से गोलाबारी की गई.

बीएलएफ प्रवक्ता के मुताबिक, अगली सुबह अतिरिक्त सैनिकों और बख्तरबंद वाहनों के साथ नया सैन्य अभियान चलाया गया, जिसे संगठन के लड़ाकों ने नाकाम कर दिया. उन्होंने दावा किया कि इस दौरान करीब 13 Pakistanी कर्मी मारे गए और दो बख्तरबंद वाहन नष्ट कर दिए गए. बयान में यह भी दावा किया गया कि अभियान के दौरान लड़ाकों ने चार क्वाडकॉप्टर और दो निगरानी ड्रोन मार गिराए. इसके अलावा, संगठन की स्नाइपर टीम ने अभियान के दौरान छह Pakistanी सैन्यकर्मियों को मारने का दावा किया.

ग्वाहराम बलूच ने कहा कि एफडब्ल्यूओ और अन्य कथित विकास संस्थान वास्तव में Pakistanी सेना के वाणिज्यिक और सैन्य अंग हैं, जिनका इस्तेमाल क्षेत्र के संसाधनों का दोहन करने, अंतरराष्ट्रीय कंपनियों की सुरक्षा करने और जनसांख्यिकी बदलने के लिए किया जाता है. उन्होंने कहा कि संगठन किसी बाहरी शक्ति या देश के खिलाफ नहीं है, बल्कि बलूचिस्तान पर Pakistan के नियंत्रण और क्षेत्र के समुद्री तट तथा प्राकृतिक संसाधनों के कथित दोहन का विरोध करता है.

बीएलएफ प्रवक्ता ने चेतावनी दी कि संगठन चीन-Pakistan आर्थिक गलियारे (सीपीईसी), रेको डिक, सैंदक और बलूचिस्तान में चल रही अन्य परियोजनाओं को निशाना बनाना जारी रखेगा. उन्होंने कहा कि बलूच लोगों की सहमति के बिना Pakistan में शुरू की जाने वाली किसी भी परियोजना पर हमले का खतरा रहेगा. उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे हमलों से होने वाले नुकसान की जिम्मेदारी विदेशी संस्थानों की होगी. हालांकि, इन हमलों में 80 से अधिक Pakistanी सैन्य और खुफिया कर्मियों के मारे जाने संबंधी दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

–

डीएससी

Share