बच्चों के ‘चाचा नेहरू’ से लेकर आधुनिक भारत के निर्माता तक, जानिए पंडित नेहरू की विरासत

New Delhi, 13 नवंबर . बहुत से लोग मानते हैं कि India के एक जीवंत लोकतंत्र, औद्योगिक शक्ति, ज्ञान के क्षेत्र में भागीदार, वैश्विक स्तर पर सम्मानित सैन्य शक्ति और एक टेक्नोलॉजी व स्पेस इनोवेटर बनने का क्रेडिट जवाहरलाल नेहरू को जाना चाहिए. इससे इतर, नेहरू को बेहतर ढंग से समझने के लिए उनके व्यक्तित्व के एक और पहलू को देखना जरूरी है, जहां वे बच्चों को, जिन्हें भविष्य का नागरिक कहते थे, को प्रेरित करते थे. बच्चे उन्हें ‘चाचा नेहरू’ कहकर बुलाते थे और इसी कारण रहा कि हर साल 14 नवंबर को उनके जन्मदिन को ‘बाल दिवस’ के रूप में मनाया जाता है.
14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में जन्मे जवाहरलाल नेहरू एक महान व्यक्तित्व थे, जिन्होंने India की आधुनिक पहचान को गढ़ा. जाने-माने वकील मोतीलाल नेहरू और स्वरूप रानी के बेटे जवाहरलाल नेहरू ने भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के साथ-साथ प्रगतिशील विचारों को भी अपनाया.
15 साल की उम्र में नेहरू इंग्लैंड चले गए, जहां उन्होंने हैरो, कैम्ब्रिज के ट्रिनिटी कॉलेज और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में पढ़ाई की. इंग्लैंड में बिताए समय ने उनके बौद्धिक विकास को गति दी और उन्हें भारतीय Political आंदोलनों से परिचित कराया, जिसका उनके विचारों पर गहरा प्रभाव पड़ा.
1912 में India लौटने के बाद जवाहरलाल नेहरू ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में वकालत की शुरुआत की, हालांकि जल्द ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में उनकी भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण हो गई. महात्मा गांधी के नेतृत्व से प्रभावित होकर उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया. दमनकारी रॉलेट एक्ट का विरोध करने से लेकर नमक सत्याग्रह और India छोड़ो आंदोलन के दौरान जेल की सजा काटने तक जवाहरलाल नेहरू ने खुद को India की आजादी के लिए समर्पित कर दिया.
India की आजादी के बाद Prime Minister बनने पर जवाहरलाल नेहरू चाहते थे कि India एक ऐसा राष्ट्र बने, जिसे पूरी दुनिया पहचाने. उन्होंने तकनीकी और वैज्ञानिक प्रगति का समर्थन किया और कला व साहित्य को बढ़ावा दिया. पीआईबी के एक लेख में जिक्र मिलता है कि नेहरू दुनिया से भेदभाव को मिटाना चाहते थे और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व को प्रोत्साहित करते थे. नेहरू किसी भी सैन्य-Political गुट में शामिल होने में विश्वास नहीं रखते थे.
बात जब उनके ‘चाचा नेहरू’ कहलाने की आती है तो यह उपनाम उन्हें बच्चों के प्रति स्नेह के बदले मिला. नेहरू के दिल में बच्चों के लिए एक खास जगह हुआ करती थी. वे अक्सर बच्चों के साथ घिरे रहते थे. दूरदर्शन आर्काइव पर उपलब्ध ‘बच्चों के बीच चाचा नेहरू’ नाम की एक फिल्म दिखाती है कि India के पहले Prime Minister पंडित जवाहरलाल नेहरू ने बच्चों के साथ अपना जन्मदिन कैसे मनाया था.
अपने एक वक्तव्य में जवाहरलाल नेहरू ने कहा था, “आज के बच्चे ही कल का India बनाएंगे. हम उनका पालन-पोषण किस तरह करते हैं, इसी से देश का भविष्य तय होगा.”
बच्चों से स्नेह से जुड़ा उनका एक किस्सा यह है कि एक बार एक बच्चे ने नेहरूजी के सामने ऑटोग्राफ पुस्तिका रखी थी और उस पर ऑटोग्राफ मांगा था. नेहरू ने भी ऑटोग्राफ दे दिया, लेकिन तभी बच्चे को पता चला कि ऑटोग्राफ के साथ तारीख नहीं है तो उसने तुरंत बोल दिया था, ‘आपने तारीख तो लिखी ही नहीं.’ इसके बाद नेहरू ने उर्दू अंकों में उस पर तारीख दर्ज की थी. समाचार पत्रों और अन्य लेखों में इसका जिक्र मिलता है.
इसी तरह अगाध प्रेम और लगाव के कारण बच्चे भी उन्हें प्यार से ‘चाचा नेहरू’ कहकर बुलाने लगे, जिसके बाद India की हर अगली पीढ़ी के लिए वे ‘चाचा नेहरू’ ही बने रहे. 27 मई 1964 को जवाहरलाल नेहरू का निधन हो गया, लेकिन वे अपने पीछे एक अमिट विरासत छोड़ गए.
–
डीसीएच/वीसी


