Skip to content
Monday, 9 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

बंगाल में नाबालिग से रेप का आरोपी मुठभेड़ में ढेर, पूरे राज्य में कानून का राज : सुकांत मजूमदार

बंगाल में नाबालिग से रेप का आरोपी मुठभेड़ में ढेर, पूरे राज्य में कानून का राज : सुकांत मजूमदार

बालुरघाट, 9 नवंबर . पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज में नाबालिग लड़की से बलात्कार और हत्या के मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है. इस मामले के आरोपी दिलीप राय की Police मुठभेड़ में मौत हो गई. Police के अनुसार, आरोपी ने भागने की कोशिश के दौरान Police टीम पर गोली चला दी थी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया.

इस घटना पर केंद्रीय राज्यमंत्री और बालुरघाट के सांसद सुकांत मजूमदार ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि आरोपी ने Police टीम पर गोली चलाई और उनकी गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया. इसके बाद Police को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी.

सुकांत मजूमदार ने कहा कि Police से मिली जानकारी के अनुसार, भागने की कोशिश के दौरान अपराधी ने Police पर गोली चलाई थी, जिसके निशान Police के वाहन पर भी मौजूद हैं. यह स्वाभाविक है कि अगर कोई Police पर गोली चलाएगा तो Police भी गोली से ही जवाब देगी.

उन्होंने इस घटना को लेकर पिछली तृणमूल कांग्रेस Government पर भी निशाना साधा. सुकांत मजूमदार ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी की Government के समय बलात्कार के आरोपियों को संरक्षण दिया जाता था. पीड़ित महिलाओं के चरित्र को लेकर सवाल उठाए जाते थे और उन्हें ही कटघरे में खड़ा किया जाता था. ममता बनर्जी और उनकी पार्टी के लोगों द्वारा पीड़ितों के चरित्र पर ही उंगलियां उठाई जाती थीं.

सुकांत मजूमदार ने कहा कि हमारी Government ऐसी Government नहीं है. हमारी Government कानून व्यवस्था बनाए रखने वाली Government है. हमारी Government में अपराधियों को किसी भी तरह का संरक्षण नहीं मिलेगा और पीड़ितों को न्याय दिलाया जाएगा.

बता दें कि रायगंज में नाबालिग लड़की की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी. कुलिक फॉरेस्ट से लड़की का सड़ा-गला शव बरामद हुआ था. शव मिलने के बाद से ही Police आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी.

–

पीआईएम/पीएम

Share