
कोलकाता, 28 सितंबर . भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बंगाल दौरे के दौरान Monday को कोलकाता में मशहूर झालमुरी का स्वाद लिया. खास बात यह रही कि उन्होंने इसे खुद अपने हाथों से तैयार किया.
नितिन नवीन ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर 56 सेकंड का एक वीडियो पोस्ट किया. वीडियो में वह अपने लिए खुद झालमुरी बनाते हुए नजर आए. हालांकि उनकी मदद के लिए वहां अन्य लोग भी मौजूद थे, लेकिन उन्होंने किसी की मदद लेने से इनकार कर दिया.
उन्होंने कहा कि कोलकाता की मशहूर झालमुरी बनाने की कोशिश की. झालमुरी पश्चिम बंगाल का लोकप्रिय और मशहूर स्ट्रीट फूड है. इसे कोलकाता के लोग सुबह-शाम नाश्ते के तौर पर खाते हैं. झालमुरी को मुख्य रूप से मुरमुरे (मुरी), कच्चे प्याज, हरी मिर्च, सरसों के तेल, भुनी हुई मूंगफली, सेव, कई तरह के मसालों और ताजे नींबू के रस के साथ मिलाकर तैयार किया जाता है.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान Prime Minister Narendra Modi ने यहां की स्ट्रीट फूड का स्वाद उठाया था और इसकी चर्चा भी की थी. जब विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आए और भाजपा की पहली बार बंगाल में Government बनी तो भाजपा के कार्यालयों में झालमुरी के विशेष स्टॉल लगाए गए थे. नेताओं-कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को झालमुरी खिलाकर जीत का जश्न मनाया था.
नितिन नवीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार कोलकाता पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कुछ कार्यक्रमों में हिस्सा लिया.
‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि आजादी के लंबे समय बाद भी पूर्व की Governmentें महिलाओं को जो सुरक्षा, सम्मान और स्वाभिमान मिलना चाहिए था, वह देने में पूरी तरह नाकामयाब रहीं. इसके विपरीत Prime Minister मोदी ने न केवल पंचायती राज व्यवस्था में महिलाओं के अधिकारों की रक्षा की और आरक्षण दिया, बल्कि अब ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के माध्यम से संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को उनका पूर्ण अधिकार दिलाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं. महिलाएं समाज और विकास रूपी गाड़ी का वह दूसरा पहिया हैं, जिसमें यदि पुरुष ताकत देता है तो महिलाएं उसे गति प्रदान करती हैं. आज दोनों पहिए विकास की पंचायत बनकर उभर रहे हैं.
–
डीकेएम/वीसी