Skip to content
Thursday, 12 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
फ़ुटबॉल,खेल

फ्रेंडली मैच: न्यूजीलैंड की धरती पर भारत ने खेला पहला फुटबॉल मुकाबला, कीवी टीम के हाथों मिली 0-5 से हार

फ्रेंडली मैच: न्यूजीलैंड की धरती पर भारत ने खेला पहला फुटबॉल मुकाबला, कीवी टीम के हाथों मिली 0 5 से हार

फ्रेंडली मैच: न्यूजीलैंड की धरती पर India ने खेला पहला फुटबॉल मुकाबला, कीवी टीम के हाथों मिली 0-5 से हार

ऑकलैंड, 12 नवंबर . नवंबर इंटरनेशनल विंडो के अपने पहले फ्रेंडली मैच में India को न्यूजीलैंड के हाथों 0-5 से हार का सामना करना पड़ा. यह मुकाबला Thursday को गो मीडिया स्टेडियम में खेला गया, जो न्यूजीलैंड की धरती पर India का पहला मैच था. दोनों टीमें Sunday को क्राइस्टचर्च में अपने दूसरे फ्रेंडली मैच में फिर से आमने-सामने होंगी.

मैच के पांचवें मिनट में भारतीय डिफेंडर बिजॉय वर्गीस के ‘ओन गोल’ (अपनी ही टीम के गोलपोस्ट में गेंद डालना) से न्यूजीलैंड का खाता खुला. इसके बाद जेसी रैंडल ने दो गोल दागे, जबकि क्रिस वुड और लैचलान बेलीस ने भी एक-एक गोल करके न्यूजीलैंड को एक बड़ी जीत दिलाई.

जून के बाद पहली बार राष्ट्रीय टीम में वापसी कर रहे भारतीय गोलकीपर विशाल कैथ ने कई शानदार बचाव किए, जिससे India को और भी बड़ी हार से बचाया जा सका. हालांकि, उन्हें अपनी टीम से ज्यादा मदद नहीं मिल सकी.

पांचवें मिनट में भारतीय पेनाल्टी एरिया के अंदर मची अफरा-तफरी के बीच वर्गीस से गलती से गेंद अपने ही गोलपोस्ट में चली गई, जिससे न्यूजीलैंड को बढ़त मिली. धीरे-धीरे India ने खेल में लय पकड़ी और 19वें मिनट में एक अच्छा मौका बनाया. रयान विलियम्स ने वर्गीस के साथ तालमेल बिठाते हुए दाईं ओर से आगे बढ़कर मनवीर सिंह के लिए गेंद बढ़ाई, लेकिन कैलन इलियट ने समय रहते उसे ब्लॉक कर दिया और भारतीय फॉरवर्ड को गोल करने से रोक दिया.

कैथ ने लगातार कई बचाव करके India को मुकाबले में बनाए रखा. उन्होंने आधे घंटे के खेल के आसपास रैंडल के दो प्रयासों को भी नाकाम कर दिया. हालांकि, न्यूजीलैंड के इस फॉरवर्ड ने 34वें और 43वें मिनट में गोल कर दिए, जिससे हाफटाइम तक मेजबान टीम ने 3-0 की मजबूत बढ़त बना ली.

हाफटाइम के दौरान India के हेड कोच खालिद जमील ने टीम में पांच बदलाव किए. जय गुप्ता, लालरिनलियाना हनामते, मेहताब सिंह, रिकी मीतेई हाओबाम और मोहम्मद सुहैल को मैदान पर उतारा गया. सुहैल और रिकी ने इस मैच के साथ अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया.

इन बदलावों के बावजूद, न्यूजीलैंड का दबदबा कायम रहा. 57वें मिनट में क्रिस वुड ने हेडर से चौथा गोल किया, जबकि 74वें मिनट में बेलीस ने वॉली के जरिए पांचवां गोल दागा. 78वें मिनट में कैथ ने एक और शानदार बचाव किया. उन्होंने पेनाल्टी स्पॉट से बिल तुइलोमा के शॉट को रोका और फिर तुरंत संभलते हुए रिबाउंड पर आए शॉट को भी नाकाम कर दिया.

बाद में, जमील ने डेविड लालहलानसांगा और टोम्बा सिंह हाओबाम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू का मौका दिया. 88वें मिनट में टोम्बा ने दूर से गोल करने की कोशिश की, लेकिन गोलकीपर एलेक्स पॉलसेन ने आसानी से गेंद को रोक लिया.

–

आरएसजी

Share