Skip to content
Thursday, 12 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

कानपुर में छठ महापर्व की तैयारियां जोरों पर, श्रद्धालु बोले-छठ का रहता है इंतजार

कानपुर में छठ महापर्व की तैयारियां जोरों पर, श्रद्धालु बोले छठ का रहता है इंतजार

Kanpur में छठ महापर्व की तैयारियां जोरों पर, श्रद्धालु बोले-छठ का रहता है इंतजार

Kanpur, 12 नवंबर . उत्तर प्रदेश के Kanpur में पनकी पावर हाउस नहर पर चार दिवसीय छठ महापर्व की तैयारियां जोरों पर है. पूर्वांचल समुदाय के श्रद्धालु घाटों की सफाई और सजावट में जुटे हैं, वहीं 13 नवंबर से शुरू हो रहे पर्व से पहले पूजा वेदी बनाने और रंगाई-पुताई का काम भी तेजी से चल रहा है.

छठ पूजा की तैयारियों को लेकर अंशिका नाम की एक लड़की ने कहा, “यह हमारे लिए केवल एक त्योहार नहीं है बल्कि महापर्व है. हमारी भावना है, इसे शब्दों में व्यक्त करना थोड़ा मुश्किल है. मैं खुद भी इसे ठीक से बयां नहीं कर सकती. दिवाली से ज्यादा मुझे छठ पूजा का इंतजार रहता है. कल से हमारा त्योहार शुरू हो जाएगा. यह चार दिनों का पर्व होता है, जिसमें हमारी माताएं अपने बच्चों के लिए व्रत रखती हैं. इसकी बहुत मान्यता है.”

उन्होंने कहा कि Friday से मेरी मां नहाय-खाय के साथ अपना व्रत शुरू करेंगी. 14 नवंबर को खरना रहेगा, 15 नवंबर को संध्या अर्घ्य रहेगा और 16 नवंबर को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा. इसके बाद व्रत का पारण होगा.

एक महिला ने कहा कि नहाय-खाय में कद्दू की सब्जी, दाल और चावल खाए जाते हैं. 14 नवंबर को शाम के समय रसियाव (खीर) और रोटी खाई जाती है. इसके बाद व्रती का निर्जला व्रत शुरू हो जाता है. 15 नवंबर को पूरे दिन और पूरी रात व्रत रखा जाता है. शाम को घाट पर जाकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है. फिर 16 नवंबर की सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है और उसके बाद व्रत का पारण किया जाता है.

उन्होंने कहा कि मान्यता है कि जिन्हें संतान नहीं होती, उन्हें छठी मैया संतान का सुख प्रदान करती हैं. जिसका कोई काम रुका या बिगड़ा हो, वह भी उनकी कृपा से पूरा हो जाता है. छठी मैया में अपार शक्ति मानी जाती है. हम तो यही कहेंगे कि सभी लोग यह व्रत करें. पूरे साल हम लोग इंतजार करते हैं कि छठ कब आए और हम यह पर्व मनाएं.

रमावती देवी ने कहा कि हम लोग यहां घाट पर साफ-सफाई करने आए हैं. मान्यता है कि जो भी मनोकामना लेकर छठी मैया का व्रत करता है, उसकी मनोकामना पूरी होती है. यह व्रत बच्चों की सुख-समृद्धि, परिवार की खुशहाली और सभी की लंबी उम्र के लिए किया जाता है.

–

केके/पीएम

Share