फ्रांस यूक्रेन को एयर डिफेंस सिस्टम की सप्लाई तेज करेगा: जेलेंस्की

कीव, 23 अगस्त . यूक्रेन के President वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि फ्रांस के President इमैनुएल मैक्रों के साथ फोन पर बातचीत के बाद फ्रांस यूक्रेन को उपकरण और मिसाइलें भेजने की प्रक्रिया तेज करने और संबंधित मिसाइलों के उत्पादन के लिए लाइसेंस देने पर सहमत हो गया है.

जेलेंस्की ने Saturday को social media पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने मैक्रों को यूक्रेनी इलाके पर हालिया हमलों के बारे में जानकारी दी और इस बात पर जोर दिया कि एयर डिफेंस सिस्टम यूक्रेन की सबसे जरूरी ज़रूरत है.

सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा कि मैक्रों ने यूक्रेन और उन सहयोगी देशों के बीच बातचीत में मदद करने के लिए अपनी तत्परता जाहिर की, जिनके पास पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम के लिए जरूरी मिसाइलें हैं.

social media प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर जेलेंस्की ने लिखा, “फ्रांस के President इमैनुएल मैक्रों के साथ मेरी बहुत अच्छी बातचीत हुई. आज हमने लगभग दो घंटे तक सभी अहम मुद्दों पर बात की. इसमें सबसे जरूरी बात एयर डिफेंस की जरूरत है. हम इस बात की बहुत तारीफ करते हैं कि फ्रांस के President हमारे उन दूसरे सहयोगियों से बात करने में मदद करने को तैयार हैं, जिनके पास पैट्रियट मिसाइलें हैं. हमने फ्रांस की एयर डिफेंस क्षमताओं पर भी चर्चा की. मैंने इमैनुएल को हमलों की स्थिति के बारे में जानकारी दी. जान गंवाने वालों के लिए संवेदना जताने के लिए मैं उनका आभारी हूं.”

उन्होंने आगे कहा, “हमने अपने सहयोगियों के साथ राजनयिक कामकाज की स्थिति और अमेरिकी President की टीम के साथ बातचीत पर भी चर्चा की. हम ऐसे कदमों पर सहमत हुए जिनसे और राजनयिक अवसर खुल सकते हैं. हमने इस साल और अगले साल अपनी रक्षा व्यवस्था के लिए जरूरी फंड की जरूरत पर भी बात की. हमने उन रक्षा समझौतों की पहचान की, जिन्हें हमारे द्विपक्षीय संबंधों में तेजी से आगे बढ़ाने की जरूरत है.”

मैक्रों ने social media पर यह भी लिखा कि यूक्रेन में एक शॉपिंग सेंटर पर हुए हमले में बड़ी संख्या में आम नागरिकों की मौत से उन्हें गहरा सदमा लगा है. उन्होंने जेंलेंस्की को भरोसा दिलाया है कि फ्रांस यूक्रेन की एयर डिफेंस क्षमताओं के लिए अपना समर्थन बढ़ाएगा, खासकर इंटरसेप्टर मिसाइलें मुहैया करा कर.

यूक्रेन की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी ‘उक्रिनफॉर्म’ के अनुसार, Friday को मध्य यूक्रेन के शहर क्रिवी रिह में रूसी ड्रोन हमलों ने एक शॉपिंग सेंटर और अन्य जगहों को निशाना बनाया, जिसमें कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और 130 अन्य घायल हो गए.

ओपी/एएस

Leave a Comment