Skip to content
Tuesday, 20 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
INDIA

फॉरेंसिक जांच: टाइगर श्रॉफ की कार पर की गई 7 राउंड फायरिंग, देशी पिस्तौल जाम होने से बची जान

फॉरेंसिक जांच: टाइगर श्रॉफ की कार पर की गई 7 राउंड फायरिंग, देशी पिस्तौल जाम होने से बची जान

मंबई, 19 अक्टूबर . Bollywood Actor टाइगर श्रॉफ पर Mumbai में हुई फायरिंग के मामले में नया खुलासा हुआ है. फॉरेंसिक जांच के मुताबिक हमलावरों ने Actor टाइगर श्रॉफ की बीएमडब्लू कार पर देशी पिस्तौल (कॉपी पीस) से फायरिंग की थी. इस हमले में जैकी श्रॉफ के ड्राइवर व केयरटेकर फिरदौस और एक अन्य व्यक्ति घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बाइक सवार तीन हमलावरों ने कार के सामने के विंडशील्ड और साइड की खिड़की को निशाना बनाते हुए कुल 7 राउंड फायरिंग की थी, इनमें से 5 गोलियां कार में लगीं जबकि 2 गोलियां निशाने से चूक गईं. पांचवीं गोली चलाने के बाद पैसेंजर साइड की खिड़की के सबसे करीब मौजूद शूटर कार के पास पहुंचा और टाइगर श्रॉफ पर बेहद करीब से गोली चलाने की कोशिश की. हालांकि, कथित तौर पर पिस्तौल जाम हो गई. इसकी वजह से शूटर ने दो बार गोली चलाने की कोशिश की लेकिन फायर नहीं हो सका.

माना जा रहा है कि हथियार में आई इस खराबी के चलते Actor पर बेहद करीब से गोली चलने से बच गई. इसके बाद दोनों शूटर उस मोटरसाइकिल पर फरार हो गए, जिसे कथित तौर पर उनके तीसरे साथी ने पहले से तैयार रखा था. वहीं, Mumbai Police ने अंधेरी रेलवे स्टेशन के बाहर से दोपहिया वाहन जब्त कर लिया है, जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर Actor टाइगर श्रॉफ से जुड़ी गोलीबारी की घटना में किया गया था.

बता दें कि Sunday शाम 7 बजे टाइगर श्रॉफ फिरदौस के साथ सांताक्रूज पश्चिम स्थित एम.एम. मैट्रिक्स जिम से कार में सवार होकर विले पार्ले पश्चिम स्थित जमुनाबाई नर्सरी इंटरनेशनल स्कूल के ग्राउंड में फुटबॉल खेलने गए थे. फुटबॉल खेलने के बाद जब दोनों वापस लौट रहे थे, तब स्कूल के ग्राउंड के गेट से बाहर निकलकर बाईं ओर मुड़ते समय उनकी कार को निशाना बनाया गया.

फिरदौस की शिकायत पर जुहू Police ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धाराओं 109(1) और 3(5) के तहत, साथ ही आर्म्स एक्ट, 1959 के लागू प्रावधानों के अंतर्गत First Information Report दर्ज की गई है. नानावटी अस्पताल में भर्ती ड्राइवर फिरदौस का बयान Police ने दर्ज किया है.

–

ओपी/पीएम

Share