Skip to content
Tuesday, 10 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,सिनेमा,मनोरंजन

फिल्म निर्माता बोनी कपूर का असली नाम है ‘अचल’, जानिए कैसा बदला नाम

फिल्म निर्माता बोनी कपूर का असली नाम है ‘अचल’, जानिए कैसा बदला नाम

Mumbai , 10 नवंबर . Bollywood के दिग्गज निर्माता बोनी कपूर हिंदी सिनेमा के उन चुनिंदा फिल्ममेकर्स में शामिल हैं, जिन्होंने 80-90 के दशक में ‘मिस्टर इंडिया’, ‘जुदाई’, ‘नो एंट्री’ और ‘वांटेड’ जैसी सुपरहिट फिल्मों से इंडस्ट्री का चेहरा बदल दिया.

बोनी कपूर का जन्म 11 नवंबर 1953 को Mumbai में हुआ था. उनका परिवार पहले से ही फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा था. उनके पिता सुरिंदर कपूर फिल्म प्रोड्यूसर थे, जिन्होंने अपने बेटों को फिल्मों की दुनिया में कदम रखने के लिए प्रेरित किया. अनिल कपूर और संजय कपूर दोनों बोनी कपूर के छोटे भाई हैं. बोनी कपूर का असली नाम अचल कपूर है. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था, “स्कूल के दिनों में वह दुबले-पतले थे, इसलिए मुझे बोनी कहकर पुकारा जाने लगा.”

बोनी कपूर आज इंडस्ट्री के सबसे सफल निर्माताओं में से एक माने जाते हैं लेकिन उन्होंने इसके लिए काफी संघर्ष किया था. उन्होंने 20 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था. एक इंटरव्यू में बोनी कपूर ने बताया है कि साल 1975 में केवल 20 साल की उम्र में उन्होंने मनमोहन देसाई के यहां काम करना शुरू कर दिया था. अगले साल डायरेक्टर शक्ति सामंत को असिस्ट किया. शक्ति सामंत के साथ अनुरोध, महबूबा, ग्रेट गैंबलर और आनंद आश्रम जैसी फिल्मों में सहायक के रूप में काम किया.

बोनी कपूर ने बताया कि उस समय पॉकेट मनी के रूप में उन्हें बहुत कम पैसे मिलते थे. शक्ति सामंत के यहां काम करने से पहले मुझे रोजाना 5 रुपये 50 पैसे मिलते थे. अनुरोध में शक्ति सामंत को असिस्ट करने के लिए मुझे 5 हजार रुपये मिले थे. फिल्म उद्योग में इस शुरुआती अनुभव के बावजूद बोनी कपूर को शुरू में फिल्मों में कोई दिलचस्पी नहीं थी और वे एक धागा-व्यापार कंपनी में अपना पेशेवर करियर बनाना चाहते थे.

एक साक्षात्कार में बोनी ने कपूर ने कहा था, “मेरा मन एक्टर बनने का था लेकिन पक्का इरादा नहीं किया था. अनिल एक्टर बनने के लिए मुझसे ज्यादा गंभीर था, तो मैंने सोचा कि किसी को तो उसके पीछे खड़ा रहना चाहिए.”

बोनी कपूर ने बतौर फिल्म निर्माता के तौर पर पहली फिल्म ‘हम पांच’ प्रोड्यूस की जिसने मिथुन चक्रवर्ती और अमरीश पुरी जैसे Actorओं को Bollywood में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. बोनी कपूर ने हिंदी फिल्म उद्योग के कई बड़े सितारों को भी लॉन्च किया. फिल्म ‘वो सात दिन’ से उनके भाई अनिल कपूर, ‘प्रेम’ से उनके छोटे भाई संजय कपूर और तब्बू और ‘कोई मेरे दिल से पूछे’ से Actress ईशा देओल ने डेब्यू किया. 1987 में रिलीज हुई फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ बोनी कपूर के करियर की सबसे अहम फिल्म मानी जाती है. इस फिल्म में उनके भाई अनिल कपूर और श्रीदेवी मुख्य भूमिकाओं में थे.

उन्होंने हिंदी सिनेमा के सबसे महंगी फिल्मों में से एक ‘रूप की रानी चोरों का राजा’ का निर्माण 1993 में किया. 1997 में उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर हिट रही फिल्म ‘जुदाई’ का निर्माण किया, जिसमें श्रीदेवी और अनिल कपूर एक बार फिर उर्मिला मातोंडकर के साथ नजर आए.

बताया जाता है कि ‘मिस्टर इंडिया’ फिल्म के दौरान बोनी कपूर और श्रीदेवी के बीच नजदीकियां बढ़ीं. बाद में दोनों ने शादी कर ली और उनकी दो बेटियां जान्हवी कपूर और खुशी कपूर हैं. बोनी कपूर की पहली शादी मोना शौरी कपूर से हुई थी. मोना और बोनी कपूर के दो बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर हैं. मोना से तलाक के बाद बोनी कपूर ने 1996 में श्रीदेवी से शादी कर ली थी. उनके जीवन में सबसे बड़ा झटका तब लगा जब 2018 में उनकी पत्नी श्रीदेवी का Dubai में निधन हो गया. इस हादसे ने बोनी कपूर को तोड़ दिया.

अपने लंबे करियर में बोनी कपूर को कई पुरस्कार और सम्मान भी मिले. उन्हें ‘मिस्टर इंडिया’ के लिए सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवॉर्ड मिला और ‘पुकार’ के लिए सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल किया.

–

ओपी/पीएम

Share