
Lucknow, 17 सितंबर . Prime Minister Narendra Modi के 76वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में Thursday को Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Lucknow स्थित प्रेरणा स्थल पर आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम का शुभारंभ किया.
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पूर्व Prime Minister एवं India रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमाओं पर दीप जलाकर अभियान की शुरुआत की. इस दौरान Chief Minister ने प्रेरणा स्थल पर मौजूद छात्रों से संवाद किया.
उन्होंने मोबाइल से वीडियो बनाया और वहां मौजूद छात्रों को चॉकलेट भी दी. Chief Minister ने Prime Minister को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की और विश्वकर्मा पूजन की भी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं. इस दौरान कहा कि Prime Minister के नेतृत्व और मार्गदर्शन में देश को विकसित India की संकल्पना की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है. पीएम के जन्मदिन पर देशभर में करोड़ों दीप सकारात्मक भाव और ऊर्जा के साथ प्रज्ज्वलित हो रहे हैं. राष्ट्र प्रेरणा स्थल समेत प्रदेश के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों और लोक कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के घरों में भी दीप जलाए जा रहे हैं.
उन्होंने अभियान से जुड़े कर्मयोगी कार्यकर्ताओं, लाभार्थियों और नागरिकों का अभिनंदन किया. सीएम योगी ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा की पावन जयंती भी है. भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि का शिल्पी बताते हुए उन्होंने Prime Minister Narendra Modi को नए India का शिल्पी बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने अपनी नई पहचान बनाई है और नए India का दर्शन हो रहा है. हर क्षेत्र के व्यक्ति को इस बदलाव पर गौरव की अनुभूति हो सकती है. India आज नई पहचान, नए इंफ्रास्ट्रक्चर और आधुनिक तकनीक में नेतृत्व देने वाले देश के रूप में आगे बढ़ रहा है.
उन्होंने पीएम को देश की विकास यात्रा का नेतृत्व करने वाला बताते हुए कहा कि आत्मनिर्भर और विकसित India की संकल्पना के साथ उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता उनके साथ खड़ी है.
–
विकेटी/एएसएच