Skip to content
Sunday, 29 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
पर्यावरण,राष्ट्रीय

प्रयागराज में घने कोहरे और ठंड से जनजीवन प्रभावित, विजिबिलिटी घटने से ट्रैफिक की रफ्तार धीमी

प्रयागराज में घने कोहरे और ठंड से जनजीवन प्रभावित, विजिबिलिटी घटने से ट्रैफिक की रफ्तार धीमी

प्रयागराज, 29 नवंबर . उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सुबह-सुबह घना कोहरा और बढ़ती ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. शहर और संगम क्षेत्र में सुबह के समय विजिबिलिटी काफी कम हो जाती है, जिसका असर यातायात पर भी देखने को मिलता है. ठंड से बचने के लिए लोगों ने अब गर्म कपड़े निकाल लिए हैं. जैकेट, स्वेटर और शॉल ओढ़कर लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं.

Sunday सुबह के समय संगम क्षेत्र और शहर के प्रमुख मार्गों पर कोहरे की मोटी चादर बिछी नजर आई. दूर तक कुछ भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था. इससे पैदल चलने वालों के साथ-साथ दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. कई जगहों पर लोग धीमी गति से वाहन चलाते हुए नजर आए. ठंड के साथ कोहरे के बढ़ने से सुबह की सैर पर निकलने वाले लोगों की संख्या भी कम हो गई है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह और शाम के समय ठंड काफी ज्यादा महसूस हो रही है. दिन में धूप निकलने पर कुछ राहत जरूर मिल रही है, लेकिन सुबह-शाम की ठिठुरन ने लोगों को परेशान कर दिया है.

स्थानीय व्यक्ति श्याम ने से बात करते हुए कहा कि प्रयागराज में सुबह ठंड बहुत बढ़ गई है. अब जैकेट, स्वेटर पहनकर ही आदमी बाहर निकलता है. शाम के समय शीत रहती है और ठंड काफी रहती है. प्रयागराज में कोहरा भी पड़ने लगा है.

वहीं, स्थानीय व्यक्ति प्रेमचंद ने कहा कि ठंड इस समय बढ़ रही है और कोहरा भी बढ़ रहा है. ठंड से बचने के लिए हम लोग अपना ध्यान रख रहे हैं और सभी लोगों से भी कह रहे हैं कि वो भी ध्यान रखें.

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की बहुत संभावना है. India मौसम विज्ञान विभाग, प्रादेशिक मौसम केंद्र Lucknow द्वारा social media प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की गई पोस्ट के अनुसार, 30 नवंबर को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के संभागों में कहीं-कहीं घना कोहरा होने की संभावना है. वहीं, 1 दिसंबर से 5 दिसंबर तक दोनों संभागों में मौसम शुष्क रहने की बहुत संभावना है, लेकिन सुबह के समय कहीं-कहीं छिछले से मध्यम कोहरे होने की बहुत संभावना है.

–

पीआईएम/एबीएम

Share