Skip to content
Tuesday, 17 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
धर्म,अंतरराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी ने मनीला में रामायण के फिलीपीनी रूपांतरण ‘महारदिया लवाना’ का मंचन देखा

Prime Minister मोदी ने मनीला में रामायण के फिलीपीनी रूपांतरण ‘महारदिया लवाना’ का मंचन देखा

मनीला, 16 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi ने फिलीपींस की यात्रा के दौरान रामायण के फिलीपीनी रूपांतरण ‘महारदिया लवाना’ का एक विशेष मंचन देखा. विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा कि यह प्रस्तुति दोनों देशों के बीच गहरे सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंधों को दर्शाती है.

एमईए ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर ल‍िखा, “India और फिलीपींस की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और मजबूत रिश्तों का जश्न मनाते हुए Prime Minister Narendra Modi ने रामायण के फिलीपीनी रूपांतरण ‘महारदिया लवाना’ का एक मंचन देखा. यह प्रस्तुति दोनों देशों के साझा सांस्कृतिक और सभ्यतागत जुड़ाव को दर्शाती है.”

Prime Minister मोदी ने भारतीय समुदाय की ओर से आयोजित एक स्वागत समारोह में भी हिस्सा लिया. इस कार्यक्रम में ऐतिहासिक धरोहरों की झलक, श्लोक पाठ और Bollywood व भांगड़ा प्रस्तुतियों के जरिए India और फिलीपींस के सांस्कृतिक संबंधों को उजागर किया गया.

विदेश मंत्रालय के अनुसार, “Prime Minister Narendra Modi के स्वागत समारोह में India और फिलीपींस के सांस्कृतिक और सभ्यतागत रिश्ते जीवंत रूप में दिखाई दिए. ‘गोल्डन तारा ऑफ अगूसन’ और ‘लगुना कॉपरप्लेट इंस्क्रिप्शन’ की प्रतिकृतियों के प्रदर्शन से लेकर भावपूर्ण श्लोक पाठ और रंगारंग Bollywood व भांगड़ा प्रस्तुतियों तक, पूरे कार्यक्रम ने दोनों देशों की सांस्कृतिक नजदीकियों और स्थायी मित्रता का उत्सव मनाया.”

Prime Minister मोदी Monday को 23वें आसियान-India शिखर सम्मेलन और 21वें ईस्ट एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए मनीला पहुंचे. फिलीपींस वर्ष 2026 में आसियान की अध्यक्षता कर रहा है और उन्हीं की मेजबानी में ये सम्मेलन आयोजित हो रहे हैं.

फिलीपींस पहुंचने पर भारतीय समुदाय के लोगों ने Prime Minister मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया. इस दौरान प्रवासी भारतीयों ने उत्साह के साथ ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाए और Prime Minister से मुलाकात की.

पीएम ने लोगों का आभार जताते हुए सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर ल‍िखा, ”मैं कुछ समय पहले फिलीपींस की राजधानी मनीला पहुंचा. यहां भारतीय समुदाय के लोगों से मिलकर बहुत खुशी हुई. उन्होंने मेरा बेहद गर्मजोशी से स्वागत किया. यह देखकर अच्छा लगा कि हमारी भारतीय मूल के समुदाय न सिर्फ अपनी संस्कृति और परंपराओं को संजोए हुए है, बल्कि India और फिलीपींस के रिश्तों को और मजबूत बनाने में भी अहम भूमिका निभा रही है.”

बाद में Prime Minister मोदी फिलीपींस की पारंपरिक पुरुष औपचारिक पोशाक ‘बारोंग तागालोग’ पहनकर पासाय सिटी स्थित फिलीपींस इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर पहुंचे. वहां उन्होंने फिलीपींस के President फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर द्वारा आयोजित भव्य रात्रिभोज (गाला डिनर) में हिस्सा लिया.

कार्यक्रम में President मार्कोस जूनियर और प्रथम महिला लुईस अरानेटा-मार्कोस ने Prime Minister मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया.

–

एवाई/वीसी

Share