नेपाल में भी महापर्व छठ की दिखी अद्भुत छटा, काठमांडू समेत कई शहरों में डूबते सूर्य को अर्घ्य

काठमांडू, 15 नवंबर . India में मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहारों में से एक ‘छठ पर्व’ नेपाल के कई हिस्सों में भी धूमधाम से मनाया जा रहा है. नेपाल के दक्षिणी मैदानी इलाकों में हिंदुओं की ओर से यह पर्व उत्साह के साथ मनाया जाता है.
छठ चार दिन तक चलने वाला त्योहार है, जो सूर्य देवता को समर्पित होता है. इस दौरान श्रद्धालु डूबते और उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना करते हैं. लोग नदियों, तालाबों और अन्य जलाशयों के किनारे जाकर विशेष पूजा और अनुष्ठान करते हैं.
इस पर्व के मुख्य दिन Sunday को बड़ी संख्या में श्रद्धालु नदियों और तालाबों के किनारे पहुंचे और डूबते सूर्य के साथ-साथ छठी मैया की पूजा की.
नेपाल के President रामचंद्र पौडेल ने काठमांडू के प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर के पास स्थित गौरीघाट पहुंचकर पूजा-अर्चना की. इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु वहां एकत्र हुए और उत्साह के साथ त्योहार मनाया.
छठ पूजा प्रबंधन समिति के अनुसार, केवल काठमांडू घाटी में ही 17 स्थानों पर छठ पूजा के आयोजन की व्यवस्था की गई है.
देश के अन्य हिस्सों, खासकर दक्षिणी तराई क्षेत्र में भी लोगों ने नदियों और तालाबों के किनारे छठ पूजा की. मधेसी समुदाय के लोग बड़ी संख्या में पूजा-अर्चना के लिए जुटे. हाल के वर्षों में यह पर्व नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में भी लोकप्रिय हुआ है और वहां के लोग भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं.
इस मौके पर नेपाल के Prime Minister बालेंद्र शाह ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आएगा. उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि उनकी Government बेहतर काम करेगी.
उन्होंने कहा, “छठ पर्व हम सभी को सकारात्मक ऊर्जा से भर दे और देश में सुशासन, सामाजिक न्याय और समृद्धि के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत बनाने की प्रेरणा दे.”
उन्होंने कहा कि छठ जीवन का एक गहरा संदेश देता है. इस पर्व में उगते सूर्य की तरह डूबते सूर्य को भी उतनी ही श्रद्धा और सम्मान के साथ अर्घ्य दिया जाता है. यह परंपरा हमें प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करना और जीवन के हर दौर और हर परिस्थिति का सम्मान करना सिखाती है.
–
एवाई/एबीएम


