
New Delhi, 11 सितंबर . Prime Minister Narendra Modi सहित केंद्रीय मंत्रियों ने भूदान आंदोलन के जनक, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं समाज सुधारक, India रत्न आचार्य विनोबा भावे की जयंती पर श्रद्धांजलि दी.
पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में कहा, “आचार्य विनोबा भावे को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि. उनका ‘जय जगत’ का प्रेरक आह्वान हर सीमा से परे था और उसने मानवता को सबसे ऊपर रखा. अपनी विभिन्न कोशिशों के जरिए उन्होंने सभी के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए काम किया. समानता, सम्मान और सेवा में उनके अटूट विश्वास ने सबसे वंचित लोगों को ताकत दी.”
केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने एक्स पोस्ट में कहा, “आचार्य विनोबा भावे को उनकी जयंती पर याद करते हुए, जिन्होंने करुणा, समानता और अहिंसा के आदर्शों को सामाजिक बदलाव के एक सशक्त आंदोलन में बदल दिया. सादगी, सेवा और त्याग से भरा उनका जीवन देश के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा.
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर लिखा, “भूदान आंदोलन के प्रणेता, महान स्वाधीनता सेनानी व समाज सुधारक, ‘India रत्न’ आचार्य विनोबा भावे जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूं. आपके विचारों के पवित्र आलोक में हम सब राष्ट्र और समाज की उन्नति के लिए कार्य करते रहेंगे.”
कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक्स पर पोस्ट किया, “भूदान आंदोलन के प्रणेता, India रत्न से सम्मानित आचार्य विनोबा भावे जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन. भूदान आंदोलन के माध्यम से उन्होंने भूमिहीनों के अधिकारों और समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए जो ऐतिहासिक चेतना जागृत की, वह युगों-युगों तक राष्ट्र निर्माण में हम सभी का मार्गदर्शन करती रहेगी.”
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा, “महान गांधीवादी विचारक एवं समाज सुधारक, आचार्य विनोबा भावे की जयंती पर उन्हें सादर नमन. उन्होंने अपना जीवन सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए समर्पित किया. भूदान आंदोलन के माध्यम से उन्होंने समानता और सामाजिक समरसता के मूल्यों को मजबूत करने पर विशेष बल दिया. विकसित India के निर्माण में विनोबा जी के विचारों की काफ़ी प्रासंगिकता है. उनका योगदान, यह देश हमेशा याद रखेगा.”
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने एक्स पोस्ट में कहा, “भूदान आंदोलन के प्रणेता, महान विचारक एवं स्वतंत्रता सेनानी, ‘India रत्न’ आचार्य विनोबा भावे की जयंती पर उन्हें कोटिश: नमन करता हूं. भूदान आंदोलन के माध्यम से उन्होंने सामाजिक समानता, न्याय और भाईचारे की भावना को सशक्त किया तथा वंचित और जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास किए. सादगी, त्याग और राष्ट्र सेवा से परिपूर्ण उनका जीवनदर्शन नई पीढ़ी को जनसेवा के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा.”
–
ओपी/वीसी