
बिश्केक, 31 अगस्त . Prime Minister Narendra Modi ने बिश्केक में किर्गिस्तान के President सादिर जापारोव के साथ अहम बैठक की. दोनों ने रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई और सांस्कृतिक संबंधों को और प्रगाढ़ करने पर चर्चा की.
विदेश मंत्रालय ने इस मुलाकात को लेकर एक बयान जारी किया. बताया कि Prime Minister ने मुलाकात के दौरान President को किर्गिज गणराज्य के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि इससे उसी दिन (31 अगस्त) शुरू हुए एससीओ शिखर सम्मेलन का महत्व और बढ़ गया है.
पीएम मोदी ने 26वें एससीओ शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने के लिए भी President जापारोव को बधाई दी. दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा की और India तथा किर्गिज गणराज्य के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. दोनों आर्थिक और व्यावसायिक सहयोग को और बढ़ाने पर सहमत हुए. उन्होंने लोगों के बीच बढ़ते संपर्कों पर भी चर्चा की, जिसमें स्टुडेंट एक्सचेंज और सांस्कृतिक सहयोग शामिल है.
Prime Minister ने कहा कि एससीओ सम्मेलन दोनों देशों के बीच घनिष्ठ और लंबे समय से चले आ रहे संबंधों की विशेषता वाले आपसी सम्मान, विश्वास और समर्थन को दर्शाता है. पीएम मोदी ने President जापारोव का उनके स्नेहपूर्ण व्यवहार और मेहमाननवाजी के साथ-साथ एससीओ शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए आभार जताया.
India के पीएम एससीओ समिट से इतर विभिन्न देशों के शीर्ष नेतृत्व से भी मुलाकात कर रहे हैं. Monday को सबसे खास मुलाकात जिस पर दुनिया की नजर है वो रूसी President के साथ प्रस्तावित है.
Prime Minister का दिन सिर्फ बैठकों तक सीमित नहीं रहेगा. रात 8 बजे से 10:30 बजे तक Prime Minister मोदी किर्गिस्तान के President सदिर जापारोव द्वारा आयोजित VI वर्ल्ड नोमैड गेम्स के आधिकारिक उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे.
इसके बाद राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों के लिए अनौपचारिक रात्रिभोज और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा.
–
केआर/