Skip to content
Wednesday, 11 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

‘प्रधानमंत्री पद ठुकराना डर नहीं, देशहित…’, रॉबर्ट वाड्रा ने बताया सोनिया गांधी के फैसले का सच

‘Prime Minister पद ठुकराना डर नहीं, देशहित…’, रॉबर्ट वाड्रा ने बताया सोनिया गांधी के फैसले का सच

New Delhi, 11 नवंबर . कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ को लेकर Political और सामाजिक हलकों में चर्चा जारी है. इस किताब में गांधी परिवार के निजी अनुभवों, Political घटनाक्रमों, अनकहे किस्सों और परिवार के भीतर हुई बातचीत का जिक्र किया गया है. इसमें सोनिया गांधी द्वारा Prime Minister पद स्वीकार करने से इनकार करने के फैसले का भी उल्लेख है. इसी बीच, अब कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पति और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा ने किताब और सोनिया गांधी के इस फैसले पर प्रतिक्रिया दी.

उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने Prime Minister पद किसी डर की वजह से नहीं छोड़ा था, बल्कि उनका उद्देश्य देश को एकजुट रखना और राजीव गांधी और इंदिरा गांधी के विजन को आगे बढ़ाना था.

रॉबर्ट वाड्रा ने बताया कि उन्होंने अभी तक किताब पढ़ना शुरू नहीं किया है, क्योंकि उन्हें यह पुस्तक एक दिन पहले ही सोनिया गांधी ने भेंट की है. हालांकि, उन्होंने कहा कि किताब की बिक्री को लेकर लोगों में काफी उत्साह है. जहां भी पुस्तक बिक रही है, वहां खरीदने वालों की लंबी कतारें लग रही हैं और एक व्यक्ति को दो से ज्यादा किताबें नहीं दी जा रही हैं. इससे पता चलता है कि लोग सोनिया गांधी के जीवन, उनकी सोच, उनके इरादों और अनुभवों को जानने के लिए कितने उत्सुक हैं.

वाड्रा ने बताया कि सोनिया गांधी ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से किताब भेंट की और उसमें एक छोटा-सा संदेश भी लिखा. सोनिया गांधी ने उन्हें ‘टू माय सन-इन-लॉ, विद लॉट्स ऑफ लव, फ्रॉम सोनिया, योर मदर-इन-लॉ’ लिखकर पुस्तक दी. वाड्रा ने इसे अपने लिए खुशी और सम्मान का अवसर बताया. उन्होंने कहा कि वह आज भी सोनिया गांधी को अपनी सास के रूप में संबोधित करते हैं और उन्हें एक मार्गदर्शक और मेंटर की तरह देखते हैं. किताब में सोनिया गांधी ने अपने दिल की बातें, जीवन के अनुभव और विभिन्न फैसलों के पीछे की सोच लिखी है. वाड्रा ने विश्वास जताया कि पाठक इस पुस्तक के माध्यम से सोनिया गांधी को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे.

उन्होंने गांधी परिवार में शामिल होने के अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि सोनिया गांधी ने उन्हें पहले ही समझाया था कि परिवार में उन्हें प्रेम और सम्मान जरूर मिलेगा, लेकिन Political जीवन की वजह से मुश्किलों का सामना भी करना पड़ सकता है. दूसरी Political पार्टियां उनके खिलाफ सवाल उठा सकती हैं और आरोप लगा सकती हैं. ऐसे समय में उन्हें अपने ऊपर भरोसा रखने और सच के साथ खड़े रहने की जरूरत होगी.

रॉबर्ट वाड्रा ने अपने मुश्किल समय का जिक्र करते हुए कहा कि जब भाजपा की ओर से ईडी के कथित गलत इस्तेमाल और बेबुनियाद आरोपों का सामना करना पड़ा, तब सोनिया गांधी ने लगातार उनका हौसला बढ़ाया. पूछताछ से लौटने के बाद सोनिया गांधी उनसे उनके अनुभव के बारे में पूछती थीं. वह जानना चाहती थीं कि पूछताछ कैसी रही, उन्होंने परिस्थितियों का सामना कैसे किया और सब कुछ ठीक तो है. सोनिया गांधी हमेशा उन्हें सलाह देती थीं कि पूछे गए सवालों का सही जवाब दें और जो भी पूछा जाए, उसका स्पष्ट रूप से उत्तर दें. उनके अनुभवों और सलाह से उन्हें मजबूती और समझदारी मिली. इस किताब में भी सोनिया गांधी के जीवन के ऐसे अनुभव हैं, जिनसे बहुत से लोग प्रेरणा ले सकते हैं.

घर में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ किताब को लेकर हुई चर्चा के सवाल पर वाड्रा ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह थी कि सोनिया गांधी ने अपने अनुभवों और विचारों को जिस वास्तविक रूप में लिखा है, उसमें कोई बदलाव या अनावश्यक संपादन नहीं होना चाहिए. उनका कहना था कि पुस्तक में वही बातें रहनी चाहिए, जिन्हें सोनिया गांधी ने अपने अनुभव के आधार पर लिखा है. वाड्रा ने बताया कि इस किताब को तैयार करने में करीब 12 साल लगे. इस दौरान सोनिया गांधी ने अपने जीवन की घटनाओं, अच्छे-बुरे अनुभवों और देशहित में लिए गए फैसलों पर विचार किया. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने किताब पढ़ी है या उसका कुछ हिस्सा पढ़ा है, उनसे उन्हें सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं. हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि पुस्तक उन्हें अभी मिली है और वह समय निकालकर इसे जरूर पढ़ेंगे.

सोनिया गांधी द्वारा वर्ष 2004 में Prime Minister पद स्वीकार नहीं करने के फैसले पर रॉबर्ट वाड्रा ने विस्तार से अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि जब सोनिया गांधी ने चुनाव प्रचार किया और कांग्रेस को भारी बहुमत मिला, तब देश में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं था, जो उन्हें Prime Minister बनने से रोक सकता था. जनता ने उन्हें पसंद किया था और उनके नेतृत्व में पार्टी को बड़ी जीत मिली थी. इसके बावजूद, सोनिया गांधी का उद्देश्य Prime Minister बनना नहीं था. उन्होंने देश की एकता, धर्मनिरपेक्षता और राष्ट्रीय हित को प्राथमिकता दी. सोनिया गांधी चाहती थीं कि देश में बंटवारा न हो और सभी लोग एकजुट होकर आगे बढ़ें. इसी सोच के तहत उन्होंने मनमोहन सिंह को Prime Minister बनाने का फैसला किया.

उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह आर्थिक मामलों का अनुभव रखते थे और सोनिया गांधी को विश्वास था कि वह देश को आगे ले जा सकते हैं. सोनिया गांधी ने राजीव गांधी और इंदिरा गांधी के विजन को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी मनमोहन सिंह को सौंपी. आमतौर पर किसी भी व्यक्ति को Prime Minister बनने का अवसर मिले तो वह उसे छोड़ना नहीं चाहेगा, लेकिन सोनिया गांधी ने इस पद का त्याग किया. इस फैसले से सोनिया गांधी के प्रति लोगों का सम्मान बढ़ा.

सोनिया गांधी के मन में परिवार के सदस्यों को खोने के कारण किसी तरह का डर होने की चर्चा पर वाड्रा ने कहा कि उन्होंने कभी ऐसा महसूस नहीं किया. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दोनों निडर हैं और पूरा परिवार Political परिस्थितियों का सामना करने की क्षमता रखता है. एक मां के तौर पर सोनिया गांधी अपने बच्चों को सावधानी बरतने की सलाह जरूर देती होंगी. यदि राहुल या प्रियंका बिना सुरक्षा के भीड़ में जाते हैं तो वह उन्हें सतर्क रहने के लिए कह सकती हैं. राजीव गांधी को खोने के अनुभव के कारण एक मां के रूप में उनकी चिंता स्वाभाविक है, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि उन्होंने Prime Minister पद डर की वजह से छोड़ा था.

उन्होंने दोहराया कि सोनिया गांधी का मकसद देश को एकजुट रखना, कांग्रेस को आगे बढ़ाना और राजीव गांधी और इंदिरा गांधी के विजन को आगे ले जाना था. Prime Minister पद छोड़ने का निर्णय उनकी Political सोच और देश के प्रति प्रतिबद्धता से जुड़ा था.

किताब को लेकर भाजपा नेताओं की आलोचनाओं पर रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि सोनिया गांधी सभी Political दलों के लोगों से सम्मान और प्रेम के साथ मिलती हैं, भले ही दूसरी ओर से उन्हें वैसा सम्मान न मिले. वाड्रा ने भाजपा नेताओं से अपील की कि वे पुस्तक को पढ़ने के बाद अपनी राय बनाएं. केवल ऊपर-ऊपर से देखकर टिप्पणी करने के बजाय किताब में लिखे अनुभवों और फैसलों को समझना चाहिए. सोनिया गांधी ने अपने जीवन में कई कठिन परिस्थितियों का सामना किया है. वह दूसरे देश से आईं, गांधी परिवार का हिस्सा बनीं और फिर उन्हें बड़े-बड़े फैसले लेने पड़े. किताब में उनकी इसी मजबूती, सोच और अनुभवों को जगह दी गई है. यह पुस्तक गांधी परिवार का बचाव करने के लिए नहीं लिखी गई है, बल्कि सोनिया गांधी ने अपनी कहानी और अपने अनुभव देश के सामने रखे हैं.

वाड्रा ने यह भी कहा कि Political दलों को पुराने मुद्दों पर बार-बार चर्चा करने के बजाय देश के सामने मौजूद मौजूदा समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए. सोनिया गांधी ने अपनी बात स्पष्टता और प्रेम के साथ रखी है. इस पुस्तक को पढ़कर लोग उनके जीवन और फैसलों को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे और उनके प्रति सम्मान भी बढ़ेगा.

–

पीएसके/एबीएम

Share