प्रदेश भाजपा कार्यालय में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती, राष्ट्रीय मंत्री समेत नेताओं ने किया नमन

Patna, 25 सितंबर . भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में शामिल महान विचारक, संगठनकर्ता और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर Friday को बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया.

कार्यक्रम से पहले प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दालसानिया,भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सिद्धार्थ शंभू सहित प्रदेश के पदाधिकारियों, पार्टी नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यालय परिसर में स्थापित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके विचारों एवं योगदान को याद किया.

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सिद्धार्थ शंभू ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन निर्माण और समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लिए समर्पित रहा. उन्होंने भारतीय चिंतन और संस्कृति को केंद्र में रखते हुए एकात्म मानववाद का विचार देश के सामने रखा. उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय का विचार आज भी समाज के अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रेरणा देता है.

सिद्धार्थ शंभू ने कहा कि 2013 के India और 2026 के India में बहुत अंतर है. पहले India कई क्षेत्रों में दूसरे देशों पर निर्भर रहता था, लेकिन आज देश स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में India अपनी क्षमताओं को विकसित कर रहा है और वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है.

उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi ने वर्ष 2047 तक विकसित India बनाने का जो सपना देश के सामने रखा है, वह संकल्प साकार होगा. विकसित India का निर्माण आत्मनिर्भरता, मजबूत अर्थव्यवस्था, आधुनिक तकनीक, बेहतर आधारभूत संरचना और समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी से होगा.

बिहार Government के मंत्री लखेंद्र पासवान ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन और उनके विचार भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं. उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ने समाज के अंतिम व्यक्ति की चिंता को राजनीति के केंद्र में रखा. उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और सेवा के माध्यम से समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है.

मंत्री नंदकिशोर राम ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अंत्योदय का विचार देकर यह स्पष्ट किया कि विकास का वास्तविक लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए. उन्होंने कहा कि सादगी, राष्ट्रनिष्ठा और संगठन के प्रति समर्पण के उनके आदर्श आज भी कार्यकर्ताओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते हैं.

विधानसभा में मुख्य सचेतक सह विधायक संजीव चौरसिया ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन त्याग और समर्पण का उदाहरण है. उनके विचारों में राष्ट्र के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण की चिंता दिखाई देती है. उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को उनके विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित और समाजहित में निरंतर कार्य करना चाहिए.

इस अवसर पर संगठन महामंत्री भीखू भाई दालसानिया बिहार Government के मंत्री संजय सिंह टाइगर, विधानसभा में मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया, विधायक मनोज शर्मा, विधान पार्षद अरविंद शर्मा, अनामिका सिंह पटेल, प्रदेश महामंत्री धनराज शर्मा, Patna महानगर अध्यक्ष रूप नारायण मेहता,प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अमित प्रकाश बबलू, सहित कई प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चों के अध्यक्ष ,प्रभारी एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष सुरेश पटेल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री अजीत कुमार ने किया.

–

डीकेपी/

Leave a Comment