
Patna, 10 सितंबर . बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने Thursday को मुंगेर के हवेली खड़गपुर स्थित गंगटा मोड़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत अगस्त 2026 की पेंशन राशि 105.68 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे हस्तांतरित की.
इस दौरान कुल 1,233.87 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी गई. योजना से इस बार 98,896 नए लाभार्थी जुड़े हैं. Chief Minister ने घोषणा की कि अब सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खातों में प्रत्येक माह की 10 तारीख को डीबीटी के माध्यम से पेंशन राशि हस्तांतरित की जाएगी.उन्होंने कहा कि Government की प्राथमिकता है कि पेंशन की राशि निर्धारित समय पर लाभार्थियों के बैंक खाते में पहुंचे.
सीएम ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 1,100 रुपये प्रतिमाह दिए जा रहे हैं. Government समाज के हर वर्ग के पात्र लोगों को बिना किसी भेदभाव के सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि पात्रता रखने वाले किसी भी व्यक्ति को जाति, धर्म या अन्य आधार पर भेदभाव का सामना नहीं करना पड़ेगा.
कार्यक्रम के दौरान Chief Minister ने राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-333 पर गंगटा से कोहबरवा मोड़ तक सड़क के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण कार्य का शिलान्यास भी किया. उन्होंने कहा कि इस परियोजना से मुंगेर, जमुई और आसपास के क्षेत्रों में आवागमन अधिक सुगम और सुरक्षित होगा. परियोजना का उद्घाटन अगले वर्ष सितंबर में किया जाएगा.
Chief Minister ने बिहार में जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि बिहार को जरूरत के समय पानी उपलब्ध हो सके, इसके लिए फरक्का जल समझौते में आवश्यक प्रावधान शामिल कराने का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने कहा कि बक्सर से भागलपुर तक गंगा के पानी का बेहतर प्रबंधन जरूरी है. फरक्का बैराज तक गंगा में जमा सिल्ट की समस्या के समाधान पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है.
सीएम ने मुंगेर-जमुई वन क्षेत्र के विकास की भी घोषणा की. करीब 150 करोड़ रुपये की परियोजना के तहत वन क्षेत्र को विकसित किया जाएगा. भीम बांध क्षेत्र में जंगलों के विकास और सौंदर्यीकरण के साथ ट्रैकिंग, होटल और अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी, ताकि देश-विदेश से पर्यटक यहां पहुंच सकें.
उन्होंने कहा कि इसी माह तारापुर और हवेली खड़गपुर में न्यायालय की व्यवस्था शुरू होगी. वहीं, 1 सितंबर से 30 नवंबर तक राज्य में स्वास्थ्य जांच अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत करीब साढ़े छह करोड़ लोगों की स्वास्थ्य जांच का लक्ष्य है.
Chief Minister ने कहा कि 17 सितंबर से सेवा संकल्प कायाकल्प अभियान शुरू होगा. इसके तहत स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों के बुनियादी ढांचे में सुधार के साथ जरूरत वाले स्थानों पर शौचालय की व्यवस्था की जाएगी.
कार्यक्रम में गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार, समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता, पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र, सांसद अरुण भारती समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे.
–
एमएनपी/डीकेपी