प्रज्वल रेवन्ना की जेल सेल से मिले मोबाइल में सैकड़ों अश्लील वीडियो, एफएसएल ने की पुष्टि

Bengaluru, 12 सितंबर . Bengaluru सेंट्रल जेल में रेप केस में सजा काट रहे पूर्व जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना के जब्त मोबाइल फोन में सैकड़ों वीडियो फाइलें मिली हैं, जिनमें अश्लील वीडियो भी शामिल हैं. Police ने Saturday को बताया कि फोन को फॉरेंसिक साइंस लैबोरेट्री (एफएसएल) में जांच के लिए भेजा गया था और रिपोर्ट में वीडियो फाइलों की मौजूदगी की पुष्टि हुई है.

परप्पना अग्रहारा Police इस मामले की जांच कर रही है. 11 अगस्त को Bengaluru सेंट्रल जेल में छापेमारी के दौरान मोबाइल फोन जब्त किया गया था. प्रज्वल रेवन्ना और उसी सेल में बंद विचाराधीन कैदी प्रताप राय ने Police के बार-बार कहने के बावजूद पासवर्ड देने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद डिवाइस को एफएसएल भेजा गया.

जांच के मुताबिक, मोबाइल फोन में 173 फाइलें मिलीं. इनमें तीन अश्लील वीडियो प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े थे. डिवाइस में कई अन्य अश्लील वीडियो के साथ-साथ कन्नड़, हिंदी और अंग्रेजी फिल्मों के क्लिप, वेब सीरीज और अन्य वीडियो कंटेंट भी मिला है.

Police मोबाइल फोन के कम्युनिकेशन रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है. जांच में पता चला है कि डिवाइस से कथित तौर पर कई महिलाओं को वीडियो कॉल और व्हाट्सऐप कॉल किए गए थे. Police खास तौर पर उन महिलाओं को किए गए कॉल की जांच कर रही है जो गिरफ्तारी से पहले प्रज्वल रेवन्ना के साथ अश्लील वीडियो में देखी गई थीं.

एक पेन ड्राइव में भी 150 से ज्यादा वीडियो होने की खबर है. जांचकर्ता पेन ड्राइव की सामग्री की भी जांच कर रहे हैं. डिवाइस से मिले कुछ कंटेंट को देखकर Police भी हैरान रह गई. जांचकर्ता यह भी देख रहे हैं कि जेल से प्रज्वल रेवन्ना ने कथित तौर पर जिन महिलाओं से संपर्क किया था, उनका बरामद सामग्री से कोई संबंध है या नहीं.

सूत्रों ने बताया कि Police कुछ महिलाओं को नोटिस जारी करने और उनसे पूछताछ करने पर विचार कर रही है. उनसे मोबाइल फोन से किए गए कथित कॉल और वीडियो कॉल के बारे में पूछताछ की जाएगी.

जांच में यह भी सामने आया है कि प्रज्वल रेवन्ना जेल में रहते हुए मोबाइल फोन के जरिए कई लोगों के नियमित संपर्क में था. उस पर हर दिन परिवार के सदस्यों से बात करने और वीडियो कॉल करने का भी शक है. प्रज्वल रेवन्ना पूर्व Prime Minister एचडी देवेगौड़ा के पोते, पूर्व मंत्री एचडी रेवन्ना के बेटे और Union Minister एचडी कुमारस्वामी के भतीजे हैं. उसने अपने वकील से संपर्क करने के लिए भी फोन का इस्तेमाल किया.

यह मामला तब सामने आया जब social media पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कथित तौर पर प्रज्वल रेवन्ना जेल के अंदर मोबाइल फोन पर बात करते दिख रहे थे. इस घटना के बाद Police ने 11 अगस्त को जेल परिसर की तलाशी ली और मोबाइल फोन बरामद किया.

Police यह भी जांच कर रही है कि मोबाइल फोन जेल में कैसे लाया गया. शुरुआती जांच में पता चला है कि एक जेल वार्डर ने कथित तौर पर प्रज्वल रेवन्ना को मोबाइल फोन दिया था. मोबाइल फोन की बरामदगी के मामले में Police ने केस दर्ज किया है और जांच कर रही है कि हाई-सिक्योरिटी जेल में यह कैसे पहुंचा.

डिवाइस और पेन ड्राइव की एफएसएल जांच इस जांच का अहम हिस्सा बन गई है. Police वीडियो, कॉल रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल सामग्री का विश्लेषण कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि डिवाइस का इस्तेमाल कैसे किया गया और क्या जेल के नियमों या अन्य कानूनों का उल्लंघन हुआ है.

वीकेयू/एएस

Leave a Comment