पेरिस में जान्हवी कपूर ने पहनी मलमल खादी साड़ी, रिया कपूर बोलीं- ‘ये भारत की धरोहर का सम्मान है’

Mumbai , 4 अक्टूबर . Bollywood एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपने फैशन सेंस के लिए अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. इस बार एक्ट्रेस ने पेरिस में हुए बीओएफ 500 गाला में अपने देसी अंदाज से सभी का ध्यान खींचा. इस खास मौके पर वह पंकज एस हेरिटेज के कस्टम आउटफिट में नजर आईं, जिसे रिया कपूर ने स्टाइल किया था. उन्होंने इस खास इवेंट के लिए एक खूबसूरत ऑफ-व्हाइट साड़ी पहनी. उनका यह लुक अब social media पर तेजी से वायरल हो रहा है.

फैशन स्टाइलिस्ट रिया कपूर ने जान्हवी के इस पूरे लुक की डिटेल social media पर शेयर की है. उन्होंने बताया कि उनकी साड़ी 460 काउंट बंगाल मलमल से तैयार की गई थी. इस खास मलमल को ‘बाफ्त-ए-हवा’, ‘शबनमी’ और ‘चांदनी’ जैसे नामों से भी जाना जाता है, जो पूरी तरह India में ही बुनी गई है. ये India की धरोहर का सम्मान है.

जान्हवी की साड़ी में भारतीय टेक्सटाइल की खूबसूरती के साथ पारंपरिक कारीगरी का शानदार मेल देखने को मिला. उनकी साड़ी को और खास बनाने के लिए इसके साथ ऑर्नेट स्लीव्स जोड़ी गई थीं. इन स्लीव्स पर पोल्की, गार्नेट और एमराल्ड जैसे कीमती पत्थरों का इस्तेमाल किया गया था. इसके साथ सराफा टैसल्स, किरण और रेशम की फ्रिंजिंग ने पूरे लुक को और रॉयल टच दिया.

लुक की बात करें तो जान्हवी ने ऑफ-व्हाइट कलर की छह गज की साड़ी को बेहद खूबसूरती से कैरी किया. साड़ी की फ्लोइंग ड्रेपिंग के साथ गोल्ड डिटेलिंग, मोती, शेल्स और टैसल्स का इस्तेमाल किया गया था, जो उनके पूरे लुक को अलग और स्टाइलिश बना रहा था. उन्होंने इसके साथ मैचिंग बस्टियर स्टाइल ब्लाउज पहना, जिसमें पतली स्ट्रैप्स और स्वीटहार्ट नेकलाइन थी.

जान्हवी का यह लुक मॉडर्न फैशन और पारंपरिक भारतीय क्राफ्ट का खूबसूरत कॉम्बिनेशन था.

–

पीके/डीएससी

Leave a Comment