पेपर लीक पर हो कड़ी कार्रवाई, शिक्षा माफियाओं पर कसें शिकंजा : देवेंद्र नाथ महतो

गिरिडीह, 27 अगस्त . Jharkhand में भर्ती व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर अभ्यर्थी न्याय मंच की ओर से 24 संकल्प के साथ 24 जिलों के लिए निकाली जा रही ‘भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा’ गिरिडीह पहुंच गई है. इस यात्रा का नेतृत्व छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो कर रहे हैं. यात्रा का उद्देश्य जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को उजागर करना और राज्य की भर्ती प्रक्रिया को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है.

छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने से कहा कि उनकी लड़ाई Jharkhand की भर्ती व्यवस्था को पूरी तरह से भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की है. उन्होंने कहा, “Jharkhand की भर्ती व्यवस्था भ्रष्टाचार मुक्त होगी. यहां पर पेपर लीक बंद होगा, यहां पर किसी तरह की पैरवी-पहचान से नौकरी बंद होगी, यहां पैसे से नहीं बल्कि मेहनत से नौकरी मिलेगी, यहां पहचान से नहीं बल्कि योग्यता के आधार पर नौकरी मिलेगी, यह भ्रष्टाचार से नहीं बल्कि पारदर्शिता के आधार पर नौकरी मिलेगी और अगर गलती से कोई पेपर लीक, भ्रष्टाचार या किसी प्रकार की धांधली का प्रयास किया तो उसको पकड़ा जाएगा और आजीवन कारावास की सजा होगी.”

वहीं, छात्रों के प्रदर्शन को मिल रहे समर्थन पर उन्होंने कहा, “हम लोगों को उम्मीद नहीं थी कि इतना समर्थन मिलेगा क्योंकि जब अपने अधिकार के लिए लड़ते हैं तो कोई भी पीछे खड़ा नहीं होता, फिर भी हम लड़ते हैं, आंदोलन करते हैं. हालांकि जब आंदोलन करने निकल रहे हैं तो हम लोगों को कहीं रोका नहीं जा रहा, लोग बाइक से पहुंच रहे हैं, हाथ दे रहे हैं, मिनटों में भीड़ उमड़ पड़ रही है.”

उन्होंने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ छात्रों के टूटते सपनों को बचाने की नहीं है बल्कि पूरे Jharkhand के भविष्य की लड़ाई है. उन्होंने कहा, “सबका सपना टूट रहा है, टूटते सपने को बचाने की लड़ाई है. यहां सिर्फ स्टूडेंट का सपना नहीं टूट रहा है, जो प्रवासी मजदूर Jharkhand से बाहर जाकर रोजी-रोटी कमा रहे हैं, अगर उनके साथ कुछ घटना घटती है तो उसका डेड बॉडी तक अपने घर नहीं पहुंचती है. Jharkhand में कई ऐसी घटनाएं हैं, जहां पुतला बनाकर अंतिम संस्कार किया गया है. यह उन मजदूर परिवारों की लड़ाई है जो चाहते हैं कि उनके बच्चे सम्मानपूर्वक अपने ही राज्य में नौकरी करें.”

देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि “यह उन माता-पिता की आवाज है जो खेत में दिन-रात पसीना बहाते हैं और शाम को थककर आते हैं और बोलते हैं कि बेटा तुम लोग अच्छे से पढ़ो ताकि हम लोगों जैसा तुमको पसीना न बहाना पड़े. यह उन माताओं की आवाज है जो अपने जरूरत की चीजों में कटौती करके अपना पैसा बच्चों को नौकरी की तैयारी के लिए भेजती हैं. इस टूटते सपने को हम लोग बचाने के लिए एक संकल्प यात्रा पर निकले हैं.”

उन्होंने कहा कि नौकरी बेचना बंद करो. नौकरी बेचने वाली चीज नहीं है, यह कोई आलू-प्याज नहीं है. यहां पर पेपर लीक बंद करो, यहां के शिक्षा माफिया को खत्म करो और Jharkhand में यह सब नहीं चलेगा.”

वहीं, जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में अनियमितताओं और सीबीआई जांच की मांग को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर Supreme Court द्वारा केंद्र Government, Jharkhand Government और जेपीएससी को नोटिस जारी करने पर छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने से बात करते हुए कहा कि Supreme Court के इस कदम से छात्रों में उम्मीद जगी है.

उन्होंने कहा, “इससे छात्रों को यह एहसास हुआ है कि Supreme Court उनके पक्ष में है. जैसे ही मामला कोर्ट में पहुंचा, जेपीएससी, जेएसएससी, Jharkhand Government और केंद्र Government को तुरंत नोटिस जारी होना छात्रों के पक्ष में एक संकेत है. हमको लोकतंत्र के चारों स्तंभ (न्यायालय, कार्यपालिका, विधायिका और मीडिया) पर भरोसा भी है और उम्मीद है इस बार छात्रों को न्याय मिलेगा.”

पीआईएम/पीएम

Leave a Comment