Skip to content
Monday, 9 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

पेट्रोल में अधिक एथेनॉल मिलावट के दावे पर कर्नाटक सरकार कायम, तेल कंपनियों पर उठाए सवाल

पेट्रोल में अधिक एथेनॉल मिलावट के दावे पर कर्नाटक Government कायम, तेल कंपनियों पर उठाए सवाल

Bengaluru, 9 नवंबर . कर्नाटक Government के मंत्री रिजवान अरशद ने Monday को कहा कि राज्य Government पेट्रोल में अत्यधिक एथेनॉल मिलावट के अपने निष्कर्षों पर दृढ़ है. उन्होंने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों आईओसीएल, बीपीसीएल और एचपीसीएल द्वारा जारी प्रतिक्रियाओं पर सवाल उठाए.

कर्नाटक के खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले और कानूनी मापन मंत्री रिजवान अरशद ने Bengaluru में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में बिकने वाले पेट्रोल में एथेनॉल की मिलावट के अनुपात पर राज्य Government द्वारा चिंता जताए जाने के बाद यह मुद्दा सार्वजनिक ध्यान में आया. उन्होंने कहा कि केंद्र को भी उतनी ही गंभीरता से प्रतिक्रिया देनी चाहिए थी क्योंकि यह मामला जनहित से जुड़ा है.

उन्होंने कहा, “तेल विपणन कंपनियों ने हमारे नतीजों पर जवाब दिया है लेकिन जब कोई चुनी हुई Government कोई मुद्दा उठाती है, तो केंद्र Government को जवाब देना चाहिए. हम जनता के हित में काम करने वाली Government हैं और हमने उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए ही यह मुद्दा उठाया है. इस मामले में हमारा कोई निजी या स्वार्थपूर्ण हित नहीं है.”

अरशद ने कहा कि कर्नाटक Government अपने परीक्षण के नतीजों और उन तक पहुंचने के लिए अपनाई गई कार्यप्रणाली पर पूरी तरह कायम है. उन्होंने तेल विपणन कंपनियों पर आरोप लगाया कि वे तकनीकी पहलुओं पर ध्यान भटकाकर पेट्रोल में मिलाए गए इथेनॉल की वास्तविक मात्रा से जुड़े मुख्य सवाल का जवाब देने से बच रही हैं.

उन्होंने कहा, “हमने एथेनॉल ब्लेंडिंग के अनुपात को लेकर एक सीधा सवाल पूछा है. आप दावा करते हैं कि ईंधन ई20 है लेकिन आपने इस सवाल का कोई सीधा जवाब नहीं दिया. इसके बजाय, आप तकनीकी बारीकियों की बात कर रहे हैं. राज्य Government ने जो खुलासा किया है और परीक्षण के लिए जो तरीके अपनाए हैं, हम अपनी उस रिपोर्ट पर पूरी तरह कायम हैं.”

तेल कंपनियों द्वारा कुछ पेट्रोल पंपों पर पाई गई अनियमितताओं की ओर इशारा किए जाने पर मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह मुद्दा किसी एक पेट्रोल पंप या स्थानीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल में मिलावट से जुड़ा नहीं है.

उन्होंने बताया कि खुद तेल कंपनियों के अनुसार, इथेनॉल ब्लेंडिंग की प्रक्रिया एक अत्याधुनिक, नियंत्रित और स्वचालित (ऑटोमेटेड) प्रणाली के जरिए की जाती है. इसलिए, ब्लेंडिंग के अनुपात में किसी भी तरह की गड़बड़ी के लिए स्थानीय पेट्रोल पंप डीलरों को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता.

अशद ने कहा, “अगर यह पूरी प्रक्रिया नियंत्रित और स्वचालित (ऑटोमेटेड) है, तो स्थानीय पेट्रोल पंप डीलर इस तरह की ब्लेंडिंग कैसे कर सकते हैं? यह ऐसा काम नहीं है जो अलग-अलग पेट्रोल पंपों के स्तर पर किया जा सके. तेल कंपनियां स्थानीय डीलरों पर दोष मढ़कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने की कोशिश कर रही हैं. पेट्रोल डीलरों का इससे कोई लेना-देना नहीं है.”

मंत्री ने दोहराया कि राज्य Government ने वाहन चालकों और उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिए यह मुद्दा उठाया है और वह संबंधित अधिकारियों से जवाबदेही की मांग करती रहेगी.

उन्होंने कहा, “यहां तक कि बीएमडब्‍ल्‍यू जैसी गाड़ियां, जिनमें बेहद उन्नत और अत्याधुनिक इंजन तकनीक होती है, वे भी इसे सपोर्ट नहीं करतीं. आम मध्यमवर्गीय लोगों की गाड़ियों, खासकर दोपहिया वाहनों का क्या होगा? क्या उनके इंजन इसे झेल पाएंगे? मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि हम अपनी कही गई बात पर पूरी तरह कायम हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि हमारे सैंपल लेने के तरीके गलत थे, जिसे मैं पूरी तरह खारिज करता हूं. हमने कानून, और उससे जुड़ी धाराओं और उप-धाराओं के अनुसार सैंपल लिए हैं. इसमें सैंपल लेने की पूरी प्रक्रिया स्पष्ट रूप से बताई गई है, जिसमें यह भी शामिल है कि सैंपल के लेबल पर क्या-क्या जानकारी होनी चाहिए.”

उन्होंने कहा, “इसी के अनुसार, हमने तीन सैंपल लिए. एक उन्हें सौंप दिया गया, एक हमने अपने पास रखा, और तीसरा टेस्टिंग के लिए लैब भेज दिया गया. तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों और हमारे अधिकारियों ने संबंधित दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए. घनत्व (डेंसिटी) को दर्ज किया गया और बाकी सभी जानकारियों का भी विधिवत दस्तावेजीकरण किया गया. पूरी प्रक्रिया तय नियमों के अनुसार ही पूरी की गई. एक जिम्मेदार Government होने के नाते, हम बिना उचित प्रक्रिया का पालन किए न तो कोई मनमाना कदम उठा सकते हैं और न ही किसी पर बेबुनियाद आरोप लगा सकते हैं.”

कर्नाटक Government ने राज्य भर के पेट्रोल पंपों पर ई20 पेट्रोल में एथेनॉल की मात्रा की जांच करने के लिए ‘ऑपरेशन निखार’ शुरू किया. इसका मकसद यह पता लगाना था कि क्या पेट्रोल पंप 20 प्रतिशत एथेनॉल ब्लेंडिंग की अनिवार्य सीमा (ई20) का पालन कर रहे हैं या नहीं.

Bengaluru, कोलार, चिक्काबल्लापुरा, Bengaluru ग्रामीण, रामनगर, मंगलुरु और तुमकुरु सहित कई जिलों में प्रमुख तेल कंपनियों के पेट्रोल पंपों से ईंधन के सैंपल लिए गए.

उपभोक्ता मामलों के मंत्री रिजवान अरशद ने बताया कि एनएबीएल-मान्यता प्राप्त/आईएसओ-प्रमाणित प्रयोगशालाओं में की गई जांच से पता चला है कि पेट्रोल में एथेनॉल की मात्रा तय सीमा (20 प्रतिशत) से अधिक थी.

–

एएसएच/पीएम

Share