
Lucknow, 9 अक्टूबर . सेना में देश की सेवा कर चुके पूर्व अग्निवीर युवाओं के लिए योगी Government ने Governmentी नौकरी की राह और आसान कर दी है. Chief Minister योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में Friday को हुई कैबिनेट बैठक में पूर्व अग्निवीरों की भर्ती संबंधी नियमावली में संशोधन को मंजूरी दी गई.
इसके तहत Police, वन, कारागार और परिवहन विभाग की भर्तियों में पूर्व अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा. Government ने अधिकतम आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट देने के साथ ही लिखित और शारीरिक परीक्षा से भी छूट देने का निर्णय लिया है. पूर्व अग्निवीरों को केवल मेडिकल परीक्षण से गुजरना होगा. इस व्यवस्था से सैन्य सेवा पूरी करने के बाद Governmentी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं को बड़ी राहत मिलेगी.
कैबिनेट बैठक के बाद परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि वर्ष 2022 में अग्निवीर योजना के तहत भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी. इसे देखते हुए राज्य Government ने पूर्व अग्निवीरों की नियुक्ति से संबंधित नियमावली में संशोधन किया है. प्रदेश के Police, वन, कारागार और परिवहन विभाग में पूर्व अग्निवीरों के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है. अभ्यर्थियों को उनकी मूल श्रेणी के अनुसार आरक्षण का लाभ मिलेगा. इससे सैन्य सेवा पूरी करने वाले युवाओं को प्रदेश की Governmentी सेवाओं में नियुक्ति के बेहतर अवसर मिलेंगे.
पूर्व अग्निवीरों के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष से बढ़ाकर 28 वर्ष कर दी गई है. तीन वर्ष की इस छूट से सैन्य सेवा के बाद Governmentी नौकरी के इच्छुक युवाओं को आवेदन के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा. पूर्व अग्निवीरों को इन विभागों में भर्ती के लिए लिखित और शारीरिक परीक्षा नहीं देनी होगी. उन्हें केवल मेडिकल परीक्षण से गुजरना होगा. सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं के लिए भर्ती प्रक्रिया में यह महत्वपूर्ण रियायत होगी. अग्निवीर योजना के तहत सेना में भर्ती होने वाले युवाओं के लिए सेवा अवधि पूरी होने के बाद रोजगार एक महत्वपूर्ण विषय है.
योगी Government ने भर्ती नियमों में संशोधन कर ऐसे युवाओं के लिए प्रदेश की Governmentी सेवाओं में आगे बढ़ने की व्यवस्था को और सुगम बनाया है. इससे सैन्य प्रशिक्षण और अनुशासन का अनुभव रखने वाले युवाओं को देश की सेवा के बाद उत्तर प्रदेश में भी अपनी सेवाएं देने का अवसर मिलेगा.
–
विकेटी/डीकेपी