
गोंडा, 27 अगस्त . उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले की छपैया थाने की Police और एसओजी की संयुक्त टीम ने Wednesday रात मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार किया. उनके पास चोरी के आभूषण, 17,100 रुपये नकद, 12 बोर का तमंचा, कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद हुई.
गोंडा के अपर Police अधीक्षक अजीत कुमार रजक ने बताया कि Police की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी. घायल बदमाश को उपचार के लिए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपैया ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया.
उन्होंने बताया कि 26 अगस्त की रात करीब आठ बजे छपैया थाने की Police और एसओजी टीम बिरहीपुर बाग के पास चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान बिना नंबर की बाइक में सवार बदमाश संदिग्ध Police टीम को देखकर भागने लगा. Police ने उसे रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में आरोपी तिलकराम उर्फ झिन्कू निवासी भेलखा के दाहिने पैर में गोली लगी, जिससे वह जख्मी हो गया. इस पर टीम ने उसे पकड़ लिया. पूछताछ में आरोपी ने छपैया, खोड़ारे, कोतवाली देहात और परसपुर थाना क्षेत्रों में लूट व चोरी की कई घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया है.
Police के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी से छपैया थाना क्षेत्र में 25 मई और 28 जून की रात घर में घुसकर मारपीट कर की गई लूट/चोरी की दो बड़ी घटनाओं का भी खुलासा हुआ है. Police का कहना है कि तिलकराम के खिलाफ गोंडा और बस्ती जनपद में चोरी, लूट और गैंगस्टर एक्ट समेत 25 से अधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं.
गोंडा के अपर Police अधीक्षक अजीत कुमार रजक ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तारी के दौरान हुई कार्रवाई में वह घायल हुआ. उसे तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई और जिला अस्पताल रेफर किया गया.
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना छपैया में धारा 109(1) बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. Police अब उससे अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ कर रही है और बरामदगी के लिए आगे की कार्रवाई में जुटी है.
–
एसएके/डीकेपी