
Mumbai , 28 अगस्त . Actress पूनम पांडे रक्षाबंधन के मौके पर Mumbai के ओशिवारा Police स्टेशन पहुंची, जहां उन्होंने Police अधिकारी की कलाई में राखी बांधी. Police स्टेशन से बाहर निकलने के बाद Actress ने मीडिया से बातचीत में राखी बांधने के पीछे की वजह बताई. साथ ही, Actress कृति सेनन के विज्ञापन पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी.
Actress ने Police स्टेशन से बाहर निकलने के बाद मीडिया से बातचीत में सभी को बधाई देते हुए कहा कि उनके भाई के साथ काफी सालों से बातचीत बंद है. उन्होंने कहा, “सबसे पहले मैं मीडिया समेत पूरे भारतवर्ष को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामानएं. मैं और मेरे भाई काफी सालों से एक दूसरे से बात नहीं करते हैं, तो मुझे उन्हें राखी बांधने का मौका नहीं मिलता है. फिर, मैंने सोचा कि Mumbai Police दिन-रात हमारा इतना ख्याल रखती है.”
Actress ने Mumbai के काम की सराहना करते हुए कहा, “ये सोचने वाली बात है कि वे किसी भी त्योहार को कितना ही सेलिब्रेट करते हैं. मेरे भी मन में ख्याल आया और मैं यहां Police अधिकारी को राखी बांधने के लिए आई गई. मुझे सच में बहुत अच्छा लगा कि उन्होंने मुझसे राखी बंधवाई.” एक पत्रकार ने Actress से कहा, “पूनम जी एक कहावत है कि Policeवालों से न दोस्ती अच्छी और न ही दुश्मनी.”
इसे लेकर Actress ने कहा, “देखिए, मैं ये सब बिल्कुल बेबुनियाद बाते मानती हूं. बस फालतू में लोगों ने नाम खराब करके रखा है, जो अपने परिवार से हटकर हमारा ख्याल रखते हैं और जिन्हें अपने परिवार से मिलने का कम मौका मिलता है. उन्हें तो हम इस तरह से सपोर्ट तो कर ही सकते हैं. उनको प्यार तो कर सकते हैं इज्जत दे सकते है. मैं सभी से कहूंगी की कृप्या करके ये सारी बातें मत बोलिए अगर ये हैं तभी हम हैं अगर ये नहीं तो देखिए क्राइम रेट कितने बढ़ जाएंगे.”
कृति सेनन विवाद को लेकर उन्होंने कहा, “social media पर सब अपनी टिप्पणियां करते हैं इसे साइड में रखना ही बेहतर होगा.”
उन्होंने रक्षाबंधन के इतिहास के बारे में बताते हुए कहा कि इसकी शुरुआत द्रोपदी और कृष्णा ने की थी. उन्होंने कहा, “एक बार भगवान कृष्ण का हाथ कट गया था और द्रोपदी ने झट से अपना दुपट्टा फाड़ा और तुरंत उनके हाथ में बांध दिया, तब से दोनों के बीच अहम रिश्ता बन गया और भाई बहनों की रक्षा का संकल्प लेने लगे.
–
एनएस/पीएम