Skip to content
Thursday, 12 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

पुलवामा में बुजुर्ग महिला की हत्या का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार; दूसरे व्यक्ति के शामिल होने का भी संकेत

पुलवामा में बुजुर्ग महिला की हत्या का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार; दूसरे व्यक्ति के शामिल होने का भी संकेत

पुलवामा, 12 नवंबर . जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में बुजुर्ग महिला की हत्या के सनसनीखेज मामले का Police ने खुलासा कर दिया है. पेशेवर जांच और लगातार प्रयासों के बाद पुलवामा Police ने परिगाम जागीर निवासी गुलाम अहमद भट की पत्नी, लगभग 75 वर्षीय जना बेगम की हत्या के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है. इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पूछताछ के दौरान एक और व्यक्ति के शामिल होने का संकेत भी मिला है.

Police के अनुसार 19 अक्टूबर 2026 को पुलवामा Police स्टेशन को हत्या के बारे में सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत First Information Report संख्या 211/2026 दर्ज की गई और विस्तृत जांच शुरू की गई. मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए पुलवामा के वरिष्ठ Police अधीक्षक (एसएसपी) ने एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया.

एसआईटी का नेतृत्व डीवाईएसपी (मुख्यालय) पुलवामा ने किया, जिसमें पुलवामा Police स्टेशन के एसएचओ और निवा Police पोस्ट के डीओ सदस्य के रूप में शामिल थे. इसका उद्देश्य एक केंद्रित, वैज्ञानिक और समयबद्ध जांच सुनिश्चित करना था. टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया, उपलब्ध साक्ष्यों को एकत्र किया और स्थानीय लोगों से पूछताछ की.

लगातार जांच और उपलब्ध साक्ष्यों की बारीकी से जांच-पड़ताल के बाद एसआईटी मुख्य आरोपी इमरान अहमद मीर को गिरफ्तार करने में सफल रही. आरोपी इमरान अहमद मीर पिता बशीर अहमद मीर, निवासी परिगाम जागीर का रहने वाला है. Police ने उसे हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की, जिसमें कई अहम जानकारियां सामने आईं.

आगे की पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने इस अपराध में एक और व्यक्ति के शामिल होने की बात बताई, जिससे मामले के नए पहलू सामने आ सकते हैं. Police अब सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है, जिसमें अन्य संदिग्धों की भूमिका और किसी बड़ी आपराधिक साजिश की संभावना भी शामिल है. Police का कहना है कि दूसरे व्यक्ति की भूमिका की पुष्टि के लिए साक्ष्यों का मिलान किया जा रहा है और जरूरत पड़ने पर और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं.

पुलवामा Police ने कहा है कि वह यह सुनिश्चित करेगी कि इसमें शामिल हर व्यक्ति की पहचान हो और निष्पक्ष, पारदर्शी और पेशेवर जांच के जरिए उन्हें न्याय के दायरे में लाया जाए. मामले की आगे की जांच जारी है.

–

एससीएच

Share