
New Delhi, 25 अगस्त . वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने Tuesday को भारत-जापान संबंधों को मजबूत करने में जापान में रहने वाले भारतीय समुदाय के योगदान की तारीफ की.
पीयूष गोयल ने टोक्यो में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए जापान में रहने वाले लगभग 60,000 भारतीयों को ‘India का ब्रांड एंबेसडर’ बताया.
गोयल ने कहा कि जापान की अपनी यात्रा के दौरान जो ऊर्जा, उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला, वह भारत-जापान संबंधों की बढ़ती मजबूती को दर्शाता है. उन्होंने जापानी समाज के साथ अपने काम और जुड़ाव के माध्यम से सद्भावना बनाने के लिए भारतीय समुदाय का आभार व्यक्त किया.
उन्होंने बताया कि जापान की यात्रा के दौरान उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल में भारतीय उद्योग और व्यापार जगत के 200 से अधिक प्रतिनिधि शामिल थे. इसे जापान ले जाया गया अपना सबसे बड़ा व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल बताते हुए उन्होंने कहा कि इसमें बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी दोनों पक्षों की ओर से बिजनेस-टू-बिजनेस जुड़ाव और निवेश के अवसरों को बढ़ाने में गहरी रुचि को दर्शाती है.
मंत्री ने पिछले दशक में वैश्विक स्तर पर India की स्थिति में आए बदलाव पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि India की विकास दर, वैश्विक स्तर पर देश की बढ़ती पहचान और Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व ने दुनिया भर में India और उसके नागरिकों के प्रति विश्वास और सम्मान बढ़ाने में योगदान दिया है.
गोयल ने India की जनसांख्यिकीय बढ़त (डेमोग्राफिक एडवांटेज) पर प्रकाश डालते हुए कहा कि India की युवा आबादी, जिसकी औसत आयु लगभग 29 वर्ष है, एक बड़ी ताकत है.
मंत्री ने निवेश और व्यापार के केंद्र के रूप में India के प्रति बढ़ते आकर्षण पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि India की बढ़ती अर्थव्यवस्था, युवा आबादी, स्टार्टअप, तकनीकी क्षमताएं और उद्यमिता का माहौल वैश्विक व्यवसायों और निवेशकों के लिए बड़े अवसर पैदा कर रहे हैं.
गोयल ने India के व्यापार समझौतों के बढ़ते नेटवर्क पर भी प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में India ने कई देशों के साथ व्यापार समझौते करने में उल्लेखनीय प्रगति की है, जो भारतीय अर्थव्यवस्था और उसकी भविष्य की क्षमता में वैश्विक भागीदारों के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है.
मंत्री ने कहा कि जापानी कंपनियों के साथ हुई बातचीत से India के प्रति बढ़ती रुचि का पता चलता है. इन कंपनियों में एडवांस्ड टेक्नोलॉजी, सेमीकंडक्टर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनियां शामिल हैं. उन्होंने कहा कि जापानी व्यवसाय India के साथ अपना जुड़ाव बढ़ाने के इच्छुक हैं और उभरते तथा हाई-टेक्नोलॉजी क्षेत्रों में अवसरों की तलाश कर रहे हैं.
गोयल ने जापान में भारतीय पेशेवरों के लिए मौजूद अवसरों पर भी प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि केयरगिवर, नर्स, वेल्डर, बढ़ई, इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, ड्राइवर, इंजीनियर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोफेशनल, चार्टर्ड अकाउंटेंट और समुद्री कर्मचारियों (सीफेयरर्स) समेत कई सेक्टर में कुशल कर्मचारियों की काफी मांग है.
गोयल ने रेमिटेंस (विदेश से भेजी जाने वाली रकम) के जरिए India की अर्थव्यवस्था में प्रवासी भारतीयों के अहम योगदान पर ज़ोर दिया. उन्होंने कहा कि रेमिटेंस परिवारों को सहारा देता है, आर्थिक गतिविधियां बढ़ाता है और बचत व निवेश में योगदान देता है, जिससे प्रवासी भारतीय देश की विकास यात्रा में एक अहम भागीदार बन जाते हैं.
उन्होंने विदेशों में रहने वाले भारतीयों की भलाई और सुरक्षा के प्रति Government की प्रतिबद्धता पर भी जोर दिया.
दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में संकट के समय नागरिकों को निकालने और उनकी मदद करने के India के प्रयासों का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि Government भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है, चाहे वे कहीं भी हों.
–
एएसएच/डीकेपी