पीडीए नहीं, एनडीए हर जाति और हर वर्ग के हित के लिए कर रहा है काम : संजय निषाद

बाराबंकी, 13 सितंबर . उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी समय है, लेकिन प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है. Samajwadi Party (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के बीच नीले रंग और सामाजिक समीकरणों को लेकर चल रही बयानबाजी के बीच उत्तर प्रदेश Government में मंत्री संजय निषाद का बयान सामने आया है.

सपा सांसद डिंपल यादव द्वारा बसपा सुप्रीमो मायावती पर लगाए गए आरोपों के सवाल पर मंत्री संजय निषाद ने कहा कि एनडीए पीडीए के लिए लड़ रहा है. उनकी Government बिना किसी भेदभाव के हर जाति, हर धर्म और समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ खड़ी है.

उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह अलग-अलग जातियों के बीच विवाद और दुश्मनी पैदा करने की कोशिश कर रहा है. जाति के आधार पर समाज को बांटने की राजनीति नहीं होनी चाहिए.

अखिलेश यादव की ओर से भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाए जाने पर संजय निषाद ने कहा कि उनकी Government जनता के साथ खड़ी है और जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत काम कर रही है.

ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर उन्होंने कहा कि India विश्वगुरु बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. उन्होंने पीएम Narendra Modi की सराहना करते हुए कहा कि Prime Minister को धन्यवाद दिया जाना चाहिए, क्योंकि वह दुनिया की भलाई के बारे में सोचते हैं.

गोंडा हत्याकांड के सवाल पर संजय निषाद ने कहा कि आरोपी होने और दोषी होने में अंतर होता है. उन्होंने Chief Minister की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है और मामले में शामिल अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा.

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि असली गुनहगार वे लोग हैं जो इस मामले को लेकर राजनीति कर रहे हैं.

संजय निषाद ने कहा कि मेरा स्पष्ट और अडिग विश्वास है कि जनहित पहले है, पार्टी और सत्ता बाद में. भारतीय जनता पार्टी हो या कोई अन्य Political दल, हमारे लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता आम जनता और शोषित-वंचित वर्ग का हित, सम्मान और उनके कानूनी अधिकार हैं. न्याय के प्रश्न पर हम सदैव अपनी पूरी सांगठनिक ताकत के साथ खड़े रहेंगे.

सच्चा और समर्पित नेतृत्व ही न्याय दिलाएगा. कुछ तत्व जो पांच साल तक पीड़ितों की सुध नहीं लेते, चुनावी मौसम आते ही सक्रिय होते हैं और फिर मैदान से गायब हो जाते हैं. अब प्रबुद्ध जनता उनके इस दिखावे और हमारे वास्तविक समर्पण का फर्क अच्छी तरह समझ चुकी है. संकट की घड़ी में जो हर पल धरातल पर डटा रहा, वही सच्चा नेतृत्व है. वक्त ने सबका वास्तविक रूप सामने ला दिया है.

डीकेएम/वीसी

Leave a Comment