
काठमांडू, 27 अगस्त . नेपाल के Prime Minister बालेन्द्र ‘बालेन’ शाह को अपने कार्यकाल के महज पांच महीने के भीतर देश की सबसे बड़ी प्रशासनिक चुनौतियों में से एक का सामना करना पड़ रहा है. तिब्बत सीमा से लगे तीन जिलों में भीषण फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचाई है. अगले ही दिन शाह नुकवाकोट पहुंच गए. राहत कार्यों का जायजा लिया. यही कारण है कि देश के विदेश मंत्री शिशिर खनल उन्हें रॉकस्टार मानते हैं. ऐसे नेता जो चुनौतियों से निपटने में माहिर हैं.
काठमांडू में Thursday को एनडीटीवी अन्वीक्षा समिट में खनल ने कहा कि Prime Minister शाह अपनी कैबिनेट से तेजी से नतीजे चाहते हैं और उनका जोर Governmentी सेवाओं को आम लोगों तक बिना किसी परेशानी के पहुंचाने पर है.
खनल ने कहा, “वह नतीजे चाहते हैं और बहुत तेजी से चाहते हैं. उनका पूरा ध्यान काम के परिणाम पर रहता है. शासन की बात आती है तो वह चाहते हैं कि नेपाली लोगों को बिना परेशानी के सार्वजनिक सेवाएं उपलब्ध हों. Prime Minister शाह चाहते हैं कि आम नेपाली Government को केवल एक प्रशासनिक व्यवस्था के तौर पर नहीं, बल्कि सेवा और परिणाम देने वाली व्यवस्था के रूप में महसूस करें.”
खनल के मुताबिक, शाह अपनी टीम पर भरोसा करते हैं. विदेश मंत्री ने कहा, “वह अपनी टीम पर भरोसा करते हैं. वह काफी जिम्मेदारियां सौंपते हैं और प्रबंधन के मामलों में हस्तक्षेप या माइक्रोमैनेजमेंट नहीं करते. लेकिन वह जिम्मेदारी सौंपते हैं और अपने कैबिनेट मंत्रियों से परिणाम की उम्मीद करते हैं.”
खनल ने नेपाल में आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि बाढ़ में मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है. भारतीय नागरिकों की तादाद भी अच्छी खासी है. इनमें बड़ी संख्या कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए श्रद्धालुओं की है.
उन्होंने कहा, “विदेशी नागरिक, जिनमें भारतीय भी शामिल हैं, प्रभावित क्षेत्र से होकर मानसरोवर यात्रा के लिए जाते हैं. करीब 300 भारतीयों के लापता होने की सूचना मिली है और Government उनसे संपर्क स्थापित करने की कोशिश कर रही है.”
खनल ने कहा कि नेपाल Government लापता विदेशी नागरिकों की सुरक्षा को लेकर संबंधित देशों के दूतावासों के साथ लगातार संपर्क में है.
नेपाल के विदेश मंत्री ने हालिया फ्लैश फ्लड को हाल के वर्षों में देश में आई सबसे भीषण आपदाओं में से एक बताया. उन्होंने संकट की घड़ी में India की ओर से भेजी जा रही त्वरित राहत सहायता के लिए New Delhi का आभार जताया.
इस बीच, Police ने बताया कि Wednesday को आई भयानक बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 359 हो गई है. Thursday शाम 5 बजे तक आठ जिलों से ये शव बरामद किए गए हैं.
–
केआर/