
jaipur, 26 अगस्त . Rajasthan के डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने Wednesday को से बातचीत में कई पहलुओं पर अपने विचार रखे. उन्होंने युवाओं का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे Prime Minister Narendra Modi हर क्षेत्र में युवाओं को अवसर दे रहे हैं. हमारे देश के युवा योग्य हैं. हमारी कोशिश यही है कि विकसित India 2047 को साकार करने की दिशा में युवाओं का सहयोग प्राप्त हो.
उन्होंने बताया कि हमने पूरी रूपरेखा तैयार कर ली है, जिसे जमीन पर उतारने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं. भाजपा सर्वक्षेत्र और राष्ट्रहित को लेकर काम करती है. Prime Minister मोदी हमेशा तैयार रहते हैं कि युवाओं को पर्याप्त अवसर मिले. ऐसी स्थिति में जहां कहीं भी युवाओं को मदद की जरूरत है, उसकी पूर्ति की जाएगी.
उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर अपना पक्ष रखा. उनके मुताबिक, कॉकरोच जनता पार्टी social media की उपज है. वो संवाद कर सकते हैं. उनके जो भी मुद्दे हैं, उन्हें वो सामने रख सकते हैं. लेकिन, मैं एक बात साफ कर देना चाहता हूं कि भाजपा एक लोगों की पार्टी है, जो जनता के हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करती है. हमारे लिए जनता का हित सर्वोपरि है.
Rajasthan Government में मंत्री जोगाराम पटेल ने भी कांग्रेस को घेरा. उनके मुताबिक, कांग्रेस निकाय चुनाव में आम जनता को रिझाने के लिए कई तरह के लोक लुभावने वादें कर रही हैं. लेकिन, इससे इन्हें धरातल पर कोई फायदा नहीं पहुंचेगा, जबकि इसके विपरीत भाजपा लगातार हर क्षेत्र में विकास के कार्य कर रही है. 2014 से Prime Minister मोदी महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए काम कर रहे हैं. हमारे देश में जिस भी राज्य में भाजपा की Government है, उनमें आप सीएम की उम्र देख लीजिए. आप जिला मंडल और मंडल प्रमुख की उम्र देख लीजिए. आपको अंदाजा हो जाएगा कि हम लोगों ने युवाओं से जुड़ा फैसला लिया है.
उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट के शैक्षणिक संस्थानों में यूनिफार्म से जुड़े फैसले पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि कोर्ट का फैसला स्वागतयोग्य है. कोर्ट के फैसले पर किसी भी प्रकार की अनुचित टिप्पणी स्वीकार्य नहीं है. कोर्ट का कहना है कि शैक्षणिक संस्थानों के निर्धारित नियमों को माना जाएगा, क्योंकि ड्रेस कोड विद्यार्थियों के बीच एकता का परिचायक है. हम अपने धर्म विशेष को आधार बनाकर किसी भी प्रकार की टिप्पणी करेंगे, तो यह उचित नहीं है.
–
एसएचके/एबीएम