पीएम मोदी ने शेयर किया ब्रिक्स समिट का खास वीडियो, शी जिनपिंग और पुतिन संग दिखी शानदार केमिस्ट्री

New Delhi, 12 सितंबर . New Delhi के India मंडपम में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन चल रहा है. पूरे दिन ब्रिक्स देशों के नेताओं ने Saturday को बैठकें कीं और फिर रात को Prime Minister Narendra Modi द्वारा आयोजित रात्रिभोज में शामिल हुए. Prime Minister Narendra Modi ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर दिनभर हुई गतिविधियों से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है.

इस वीडियो में Prime Minister Narendra Modi ब्रिक्स देशों के नेताओं के साथ बैठक में शामिल होते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में एक बेहद महत्वपूर्ण दृश्य भी दिखाया गया है, जिसमें तीन बड़े, प्रभावशाली और ताकतवर देशों के राष्ट्राध्यक्ष एक साथ नजर आ रहे हैं. इनमें Prime Minister Narendra Modi, चीन के President शी जिनपिंग और रूस के President व्लादिमीर पुतिन शामिल हैं, जो आपस में बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं.

यह दृश्य इसलिए अधिक महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि जिस तरह तीनों नेता आपस में बातचीत कर रहे हैं, उससे उनके बीच बेहतर समन्वय और संवाद का संकेत मिलता है.

इस वीडियो में Prime Minister Narendra Modi द्वारा ब्रिक्स बैठक में दिए गए संबोधन का एक हिस्सा भी साझा किया गया है, जिसमें वह कहते हैं, “यदि हमारा भविष्य साझा है तो उसके निर्माण का अधिकार भी साझा होना चाहिए.” उन्होंने कहा कि ग्लोबल साउथ को ‘रूल टेकर’ से ‘रूल शेपर’ बनाने के लिए प्रयास करना चाहिए. इसके साथ ही Prime Minister Narendra Modi ने कहा कि वर्ष 2026 के ब्रिक्स दिल्ली शिखर सम्मेलन के घोषणापत्र को सर्वसम्मति से अपनाया गया है.

साथ ही सभी देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने एक साथ पौधरोपण किया, जिसका नेतृत्व Prime Minister Narendra Modi ने किया. साथ ही सभी नेताओं ने ‘India इनोवेट्स प्रदर्शनी’ का भी दौरा किया.

सभी देशों के राष्ट्राध्यक्षों और प्रतिनिधियों ने समूह फोटोशूट में भी हिस्सा लिया. Prime Minister मोदी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में India और चीन के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता की झलक भी दिखाई गई है.

एएमटी/डीकेपी

Leave a Comment