पीएम मोदी ने वडोदरा में 35 हजार करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण

वडोदरा, 8 सितंबर . Prime Minister Narendra Modi ने Tuesday को Gujarat के वडोदरा में करीब 35 हजार करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित किया.

पीएम मोदी ने कहा, “महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी का ये मैदान, अलग-अलग फील्ड में काम करने वाले सभी साथियों का साथ और विकास का ये उत्सव, यहां सब कुछ एक साथ हो रहा है.”

Prime Minister ने अपने संबोधन की शुरुआत में Gujarat के लोगों को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा, “आज मैं विकसित India की यात्रा को और गति देने के लिए आपके बीच आया हूं. थोड़ी देर पहले यहां देश के विकास से जुड़े हजारों करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है.”

पीएम मोदी ने वडोदरा के लोगों की तारीफ करते हुए कहा, “इस विकास पर्व में आप सभी ने जिस सेवाभाव से पूरे वडोदरा शहर में स्वच्छता से स्वागत अभियान चलाया है, इसके लिए मैं वडोदरा के हर एक नागरिक को हृदय से बहुत-बहुत बधाई देता हूं और उनकी सराहना करता हूं.”

उन्होंने कहा, “जिस तरह से आपने ‘स्वच्छता से स्वागत’ अभियान चलाया है, उसके लिए भी मैं आपको बधाई देता हूं.” पीएम मोदी ने कहा कि हर परिवार में स्वच्छता का वातावरण बन गया है. उन्होंने कहा, “इस बार जब गणेश जी पधारेंगे तो सारे आशीर्वाद बरसेंगे.”

उन्होंने कहा, “इस वर्ष लाल किले से मैंने विकसित India के लिए संकल्प की सप्तधारा का आह्वान किया है. इस सप्तधारा में एक धारा गतिशक्ति की भी है. विकसित India के लिए हमें ऐसी कनेक्टिविटी चाहिए, जो सुगम भी हो और जमाने के हिसाब से जरा तेज भी हो.”

वडोदरा को गतिशक्ति यूनिवर्सिटी का शहर बताते हुए पीएम ने कहा, “आज यहां से डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की आखिरी कड़ियां भी जुड़ गई हैं. आज 2,800 किमी से अधिक का डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर प्रोजेक्ट पूरा हो गया है. ये 21वीं सदी के India के लिए बहुत ऐतिहासिक कार्य संपन्न हुआ है.”

इस अवसर पर Gujarat के Chief Minister भूपेंद्र पटेल, उपChief Minister हर्ष संघवी, Union Minister अश्विनी वैष्णव समेत कई सांसद और नेता मौजूद रहे.

वीकेयू/पीएम

Leave a Comment