
New Delhi, 8 सितंबर . अफगानिस्तान और India के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज 13, 15, और 17 सितंबर को खेली जाएगी. तीनों मैच New Delhi के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे. सीरीज बेशक India में खेली जा रही है, लेकिन इसका मेजबान अफगानिस्तान है. अफगानिस्तान पहली बार India में India की मेजबानी कर रहा है.
अफगानिस्तान ने विश्व क्रिकेट में तेजी से अपना प्रभाव बनाया है. पिछले पांच वर्षों में वनडे और टी20 फॉर्मेट में अफगानिस्तान ने विश्व चैंपियन टीमों को करारी शिकस्त दी है. हालांकि, किसी भी फॉर्मेट में India के खिलाफ अफगानिस्तान को पहली जीत का इंतजार है.
एक क्रिकेट देश के रूप में अफगानिस्तान के विकास में India का अहम योगदान रहा है. India ने समय-समय पर नोएडा, देहरादून में बने स्टेडियमों को अफगानिस्तान को अपने घरेलू मैदान के रूप में इस्तेमाल करने की इजाजत दी है. इन स्टेडियमों में अफगानिस्तान ने दूसरी टीमों की मेजबानी भी की है. अफगानिस्तान अपनी क्रिकेट के विकास में India के योगदान को मानता है और सराहना करता है.
कुछ दिन पूर्व अपने एक्स पोस्ट में एसीबी ने लिखा था, “एक ऐसी सीरीज जिसका देश बेसब्री से इंतजार कर रहा है. एक ऐसी सीरीज जो एक बार फिर दो ऐसे देशों को साथ लाएगी जिनका इतिहास, संस्कृति और खेल के लिए एक जैसा जुनून है. ये सिर्फ मैच नहीं हैं. ये जुनून, उत्साह और अहमियत के मुकाबले हैं, जहां अफगानअटालान मैदान में उतरेगा, और लाखों लोगों की उम्मीदों और गर्व को अपने साथ लेकर जाएगा.”
India और अफगानिस्तान के बीच अब तक 9 टी20 मैच हुए हैं. सात टी20 मैचों में India ने जीत हासिल की है, जबकि एक मैच का टाई रहा और एक का कोई परिणाम नहीं आया. India के खिलाफ आगामी सीरीज में अफगानिस्तान अपनी पहली जीत हासिल करने की कोशिश करेगा.
अफगानिस्तान ने India के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है.
अफगानिस्तान टी20 टीम: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह ओमरजाई, गुलबदीन नईब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोटी, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजल हक फारूकी, अब्दुल्ला अहमदजई और नवीन-उल-हक.
–
पीएके