पीएम मोदी के 25 साल के जश्न पर कांग्रेस का तंज, अमर सिंह बोले- जनता के मुद्दों पर भी हो चर्चा

New Delhi, 9 सितंबर . Prime Minister Narendra Modi के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा की ओर से आयोजित कार्यक्रमों को लेकर कांग्रेस सांसद अमर सिंह ने निशाना साधा. उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी अपने कार्यकाल का जश्न अपने तरीके से मना सकते हैं, लेकिन Government को संसद और सार्वजनिक मंचों पर जनता से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा करनी चाहिए. उन्होंने छात्रों के मुद्दे, जीडीपी के आंकड़ों, पंजाब में नशे की समस्या और खान-पान को लेकर चल रही बहस पर भी अपनी राय रखी.

Prime Minister मोदी के 25 साल के कार्यकाल से जुड़े कार्यक्रमों पर अमर सिंह ने कहा कि यह भाजपा और Prime Minister का अपना कार्यक्रम है और उन्हें इससे कोई आपत्ति नहीं है. लेकिन, Prime Minister मोदी और भाजपा नेतृत्व जनता के मुद्दों पर भी चर्चा करे. पिछले 12-13 वर्षों में संसद में कई महत्वपूर्ण जन मुद्दों पर पर्याप्त चर्चा नहीं हुई. उन्होंने छात्र आंदोलन और छात्रों की कथित प्रोफाइलिंग का उल्लेख करते हुए कहा कि युवाओं से जुड़े सवालों पर Government को जवाब देना चाहिए.

जीडीपी के आंकड़ों को लेकर सवाल उठाते हुए अमर सिंह ने कहा कि आर्थिक आंकड़ों में बदलाव करके विकास दर को अधिक दिखाने की कोशिश की जाती है. उन्होंने Government से जीडीपी के आंकड़ों में बदलाव और उनकी गणना की प्रक्रिया को लेकर स्पष्टता की मांग की.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के Prime Minister मोदी के 25 साल के कार्यकाल को लेकर दिए गए बयान पर अमर सिंह ने कहा कि भाजपा नेतृत्व अंततः धर्म और समाज के विभाजन की राजनीति की ओर लौटता है. उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस की विचारधारा से निकली भाजपा हिंदू और अल्पसंख्यक समुदायों के बीच विभाजन पैदा करने और जाति के आधार पर समाज को बांटने की राजनीति करती है. कांग्रेस के अनुसार भाजपा को जनता के वास्तविक मुद्दों पर बात करनी चाहिए.

पंजाब में ड्रग्स के मुद्दे पर राहुल गांधी की social media पोस्ट का समर्थन करते हुए अमर सिंह ने राज्य Government पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों और प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों के साथ कथित तौर पर सख्ती की गई. उन्होंने पंजाब Government पर कर्मचारियों और प्रदर्शनकारियों की समस्याओं को दबाने का आरोप लगाया और दावा किया कि जनता आगामी चुनाव का इंतजार कर रही है. अमर सिंह ने कहा कि लोग आम आदमी पार्टी की Government को हटाकर कांग्रेस को सत्ता में लाना चाहते हैं.

पश्चिम बंगाल में नवरात्रि के दौरान मांसाहार को लेकर बाबा बागेश्वर की टिप्पणी और कांग्रेस की शिकायत पर अमर सिंह ने कहा कि किसी व्यक्ति को यह तय करने का अधिकार नहीं होना चाहिए कि दूसरा व्यक्ति क्या खाए या पहने. उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस और उससे जुड़े Political विचारों में लोगों के खान-पान, पहनावे, धार्मिक आस्था और जीवनशैली को नियंत्रित करने की कोशिश दिखाई देती है. India समेत दुनिया तेजी से आगे बढ़ रही है, जबकि धार्मिक और व्यक्तिगत पसंद के मामलों में नियंत्रण की राजनीति समाज को पीछे ले जाने वाली सोच है.

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में नागरिकों की व्यक्तिगत स्वतंत्रता और पसंद का सम्मान होना चाहिए तथा Political दलों को रोजगार, शिक्षा, अर्थव्यवस्था और जनकल्याण जैसे वास्तविक मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए.

पीएसके

Leave a Comment