पीएम मोदी के 2047 के ‘विकसित भारत’ का सपना तभी पूरा होगा, जब ‘विकसित पश्चिम बंगाल’ बनेगा: नितिन नवीन

पानीहाटी, 28 सितंबर . भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने Monday को पश्चिम बंगाल के पानीहाटी में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में बच्चों के पोषण, महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी जा रही है. Chief Minister सुवेंदु अधिकारी ने पांच महीने से कम समय में आंगनबाड़ी बहनों की अपेक्षाओं और संकल्प को पूरा किया है.

नितिन नवीन ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविकाएं, सहायिकाएं और आशा बहनें बच्चों के भविष्य निर्माण तथा योजनाओं को जमीन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. भाजपा की डबल इंजन Government में पश्चिम बंगाल भी अग्रणी राज्य बनेगा और पीएम मोदी के विकसित India 2047 के संकल्प को पूरा करेगा.

उन्होंने कहा कि बड़े परिवारों में किड्स स्कूल जैसी व्यवस्थाएं होती हैं, लेकिन एक सामान्य और गरीब परिवार के बच्चे के भविष्य को संवारने, प्रारंभिक शिक्षा देने, माता-पिता और गुरु का बोध कराने तथा खेलते हुए जीवन के नए स्वरूप को दिखाने का कार्य आंगनबाड़ी बहनें करती हैं. उनके हाथों में India का भविष्य सुरक्षित, ऊर्जावान और उज्ज्वल है. पिछले 10 वर्षों से सितंबर माह को पोषण कार्यक्रम के तहत जोड़ा गया है और इस समय नौवां पोषण अभियान चल रहा है. Government बच्चों के भोजन, लालन-पालन और पोषण की प्रक्रिया को लेकर अत्यंत संवेदनशील है तथा Chief Minister सुवेंदु अधिकारी ने भी बच्चों के पोषण के लिए त्वरित और बड़े कदम उठाए हैं.

पश्चिम बंगाल को लंबे समय से जिस विकास की गति, वातावरण और भरोसे की आवश्यकता थी, उसे जोड़ने का कार्य Chief Minister लगातार कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि आजादी के लंबे समय बाद भी पूर्व की Governmentें महिलाओं को जो सुरक्षा, सम्मान और स्वाभिमान मिलना चाहिए था, वह देने में पूरी तरह नाकामयाब रहीं. इसके विपरीत Prime Minister मोदी ने न केवल पंचायती राज व्यवस्था में महिलाओं के अधिकारों की रक्षा की और आरक्षण दिया, बल्कि अब ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के माध्यम से संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को उनका पूर्ण अधिकार दिलाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं. महिलाएं समाज और विकास रूपी गाड़ी का वह दूसरा पहिया हैं, जिसमें यदि पुरुष ताकत देता है तो महिलाएं उसे गति प्रदान करती हैं. आज दोनों पहिए विकास की पंचायत बनकर उभर रहे हैं.

Prime Minister मोदी ने देश में 3 करोड़ से अधिक बहनों को ‘लखपति दीदी’ बनाने का कार्य किया है, जिससे बहनें आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार के साथ-साथ देश के विकास में योगदान दे रही हैं. आंगनबाड़ी सेविकाएं, सहायिकाएं और आशा बहनें बच्चों के भविष्य निर्माण के साथ-साथ जागरूकता अभियानों और Governmentी योजनाओं को जमीन तक पहुंचाने का सबसे महत्वपूर्ण कार्य करती हैं.

–

डीकेएम/वीसी

Leave a Comment