पीएम मोदी के लोकतंत्र को मजबूत करने के प्रयास से कांग्रेस नेताओं को पीड़ा: सीएम मोहन यादव

उज्जैन, 17 नवंबर . Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi लोकतंत्र को मजबूत करने के प्रयास कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस के नेताओं को इससे पीड़ा हो रही है.
Chief Minister मोहन यादव ने उज्जैन में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा के दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में विकास के ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं. इसी नगरी में सम्राट विक्रमादित्य ने लोकतंत्र की लड़ाई प्रारंभ की थी. दो हजार वर्ष पहले न्याय, दानशीलता, धीरता और गंभीरता के साथ ही उन्होंने जनता और लोकतंत्र को प्रधानता दी. आज Prime Minister Narendra Modi लोकतंत्र को सशक्त करने के लिए कार्य कर रहे हैं तो सबसे ज्यादा पीड़ा कांग्रेस के नेताओं को हो रही है.
सीएम मोहन यादव ने Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर पूर्व Prime Minister अटल बिहारी वाजपेयी की चर्चा करते हुए कहा कि पूर्व Prime Minister एवं India रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने नेता प्रतिपक्ष के रूप में जिस पद को सुशोभित किया, आज उस पद की गरिमा को राहुल गांधी तार-तार कर रहे हैं. यदि चुनाव जीतना है तो जनता के बीच जाना होगा, लेकिन वे कुछ चंद लोगों को दिल्ली में इकट्ठा कर भ्रम और झूठ की राजनीति कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व में एनडीए और भाजपा की Government केंद्र और देश के विभिन्न राज्यों में जनसेवा के लिए समर्पित है. हम जनता के बीच रहने वाले लोग हैं और कांग्रेस जनता के बीच नहीं रहती है. मैं कांग्रेस के लोगों को कहना चाहता हूं कि वर्ष 2029 में आएंगे तो फिर मोदी ही.
उज्जैन की चर्चा करते हुए Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि सचमुच, आज हम उस नगरी में उपस्थित हैं, जहां से लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष का शंखनाद हो रहा है. आज हम देख रहे हैं कि लोकतंत्र विरोधी ताकतें किस प्रकार अपने षड्यंत्रों के माध्यम से लोकतांत्रिक व्यवस्था को चुनौती देने का प्रयास कर रही हैं. कांग्रेस और उसके नेताओं की गतिविधियां भी इसी संदर्भ में चर्चा का विषय हैं.
वर्तमान दौर की Political परिस्थितियों की चर्चा करते हुए Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि ऐसे समय में भारतीय जनता पार्टी ही नहीं, बल्कि पूरा देश, एनडीए और लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले सभी देशभक्त नागरिक एकजुट होकर लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त कर रहे हैं. देशवासियों ने लोकतंत्र में विश्वास जताते हुए Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व पर भरोसा व्यक्त किया है. लोकतंत्र के बदलते स्वरूप और India की लोकतांत्रिक शक्ति को दुनिया ने भी देखा है और हमने भी इसका अनुभव किया है.
इस कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को लेकर Chief Minister ने कहा कि यहां लोकतंत्र समर्थकों का इतना विशाल जनसमूह उपस्थित है. आज आप सभी को यहां देखकर आनंद और उत्साह का अनुभव हो रहा है. यह हमारे लोकतंत्र समर्थकों की सामूहिक शक्ति और जन-भागीदारी का जीवंत उदाहरण है.
–
एसएनपी/डीकेपी


