Skip to content
Wednesday, 18 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

‘अकवान’ के बुधवार को गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावनाएं, आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तटों के लिए अलर्ट

‘अकवान’ के Wednesday  को गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावनाएं, आंध्र प्रदेश और दक्षिण Odisha तटों के लिए अलर्ट

New Delhi, 18 नवंबर . दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ लगातार आगे बढ़ रहा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि Wednesday को सुबह के समय पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर इसके ‘गंभीर चक्रवाती तूफान’ में तब्दील होने की प्रबल संभावना है. ‘अकवान’ के विकराल रूप के मद्देनजर आंध्र प्रदेश और उससे सटे दक्षिण Odisha तटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

Wednesday रात 2.30 बजे जारी बुलेटिन के अनुसार, दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ पिछले 6 घंटों के दौरान 3 किमी प्रति घंटे की गति से धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ा है. Tuesday रात 11.30 बजे यह उसी क्षेत्र में 12.5° उत्तरी अक्षांश और 85.6° पूर्वी देशांतर के पास स्थित था.

यह चेन्नई (तमिलनाडु) से लगभग 590 किमी पूर्व, त्रिंकोमाली (श्रीलंका) से 640 किमी उत्तर-पूर्व, मछलीपट्टनम (आंध्र प्रदेश) से 630 किमी दक्षिण-पूर्व, विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) से 630 किमी दक्षिण व दक्षिण-पूर्व और गोपालपुर (Odisha) से 760 किमी दक्षिण में था.

इसके धीरे-धीरे उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और Wednesday को सुबह के आसपास पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक ‘गंभीर चक्रवाती तूफान’ में तब्दील होने की प्रबल संभावना है. इसके बाद, इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 19 नवंबर की शाम के आसपास और अधिक तीव्र होकर एक ‘अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान’ का रूप लेने की संभावना है.

वैज्ञानिकों ने बताया कि उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के 20 नवंबर की दोपहर के आसपास आंध्र प्रदेश और यनम तटों को पार करने की संभावना है. उस समय यह एक ‘अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान’ के रूप में होगा, जिसमें हवा की निरंतर गति 120-130 किमी प्रति घंटा होगी, जो झोंकों के साथ 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

–

डीसीएच/

Share