
Patna, 13 अक्टूबर . बिहार Government के मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि पिछले एक दशक में Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में बिहार ने रेल, हवाई अड्डा, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य समेत हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति की है. इसके लिए उन्होंने प्रदेश वासियों की तरफ से पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया.
उन्होंने बताया कि Monday को बिहार कैबिनेट की बैठक में उपChief Minister विजय कुमार चौधरी ने एक प्रस्ताव रखा. प्रस्ताव में कहा गया कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में बिहार के विकास की नई गाथा लिखी गई है. इस प्रस्ताव पर पूरे कैबिनेट ने एक स्वर में Prime Minister को धन्यवाद दिया और शुभकामनाएं भेजी.
उन्होंने गंगा नदी पर बने पुलों का उदाहरण देते हुए कहा कि पहले गंगा पर केवल मोकामा घाट में ही पुल हुआ करता था. लोग सोनपुर से भागू सिंह के जहाज से Patna आते थे और महेंद्रू घाट पर उतरते थे. लेकिन आज स्थिति बदल गई है. आज जेपी सेतु है, महात्मा गांधी सेतु है और उसके बाद Prime Minister मोदी ने महात्मा गांधी सेतु के बगल में एक नया फोर लेन पुल दे दिया है. इसी तरह जेपी सेतु के बगल में भी एक नया सिक्स लेन पुल दिया गया है. भागलपुर से नौगछिया के बीच विक्रमशिला सेतु है, उसके बगल में भी एक नया पुल दिया गया है. साहेबगंज से मनिहारी-कटिहार के बीच भी एक नया पुल दिया गया है. यह तो सिर्फ गंगा की बात है, इसी तरह अन्य सभी नदियों पर भी India Government लगातार पुलों का निर्माण करा रही है.
हवाई अड्डों के मामले में उन्होंने कहा कि पहले Patna एयरपोर्ट झोपड़ी जैसा लगता था. 70 साल तक ऐसा लगता था जैसे किसी देहात में उतर गए हों, लेकिन आज Patna एयरपोर्ट देश के बेहतरीन एयरपोर्ट में शामिल हो गया है. दरभंगा में एयरपोर्ट बना है, पूर्णिया में एयरपोर्ट बना है, भागलपुर में एयरपोर्ट बनाने का प्रस्ताव पारित हो गया है, ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट बन रहा है और पांच जगहों पर और नए एयरपोर्ट बनेंगे. इस तरह हवाई संपर्क के मामले में भी बिहार Prime Minister मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ा है.
रेलवे के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में रेलवे का कायाकल्प हो गया है. सिमरिया घाट में मोकामा के पास रेलवे का एक नया पुल बन गया है, जो दो तारीख के बाद शुरू हो गया है. पूरे बिहार में सभी रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प हो रहा है. पहले कांग्रेस ने 70 साल तक रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को सीढ़ियों पर दौड़ाया, लेकिन अब एस्केलेटर और लिफ्ट लग रहे हैं. वंदे India जैसी आधुनिक ट्रेनें बिहार को मिली हैं और अब बुलेट ट्रेन की भी घोषणा हो गई है. बुलेट ट्रेन शुरू होने के बाद मात्र सवा से डेढ़ घंटे में Patna से किशनगंज पहुंचा जा सकेगा.
सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर पर उन्होंने कहा कि गोरखपुर-सिलीगुड़ी कॉरिडोर, हल्दिया-वाराणसी कॉरिडोर, Patna-पूर्णिया कॉरिडोर जैसे बड़े प्रोजेक्ट मिले हैं. चारों तरफ फोर लेन और सिक्स लेन सड़कों का जाल बिछा है. शिक्षा के क्षेत्र में बिहार को 22 केंद्रीय विद्यालय मिले हैं, जिसके लिए राज्य Government ने जमीन भी दे दी है. Union Minister प्रह्लाद जोशी आ रहे हैं और सभी केंद्रीय विद्यालयों में जल्द पढ़ाई शुरू हो जाएगी.
मंत्री ने कहा कि बिहार की तरक्की की जो गाथा Prime Minister Narendra Modi ने लिखी है, उसके लिए बिहार के 14 करोड़ लोग उन्हें कोटि-कोटि धन्यवाद देते हैं.
वहीं, राहुल गांधी के Supreme Court मार्च पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री जायसवाल ने विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि विपक्ष निकम्मा और बेरोजगार हो गया है. विपक्ष के पास कोई काम नहीं बचा है और उसने सिर्फ दिल्ली और Patna की सड़कों पर राजनीति करना सीख लिया है.
उन्होंने कहा कि जब जनता ने 2029 तक के लिए एनडीए को सत्ता में लाने का जनादेश दिया है, तो विपक्ष का काम था कि वह 2029 तक जनता के बीच जाकर उसकी सेवा करे और उसका विश्वास जीते. लेकिन विपक्ष जनता के पास जाता नहीं है. वह बाढ़ पीड़ितों की सेवा नहीं करता, बीमारों का इलाज नहीं कराता, बच्चों की पढ़ाई में मदद नहीं करता और गरीबों के लिए कोई सेवा नहीं करता. बस social media को पकड़कर Patna और दिल्ली में गाल बजाता है और ताल बजाता है.
ईवीएम पर विपक्ष के आरोपों पर उन्होंने कहा कि अगर ईवीएम से गलत चुनाव होता है तो तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल में जहां कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की Governmentें बनी हैं, उन्हें भी गलत मानना चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर ईवीएम गलत है तो राहुल गांधी उन Governmentों को गिरा दें और कहें कि ये Governmentें भी गलत तरीके से बनी हैं, तो हम सब अपनी Governmentें गिरा देंगे. जंतर-मंतर पर धरना देने से कुछ नहीं होगा.
–
पीआईएम/एएस